संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को फिर से खोलने के लिए लाया गया प्रस्ताव गिर गया है. रूस और चीन ने अपने वीटो (Veto) पावर का इस्तेमाल करते हुए बहरीन की तरफ से पेश किए गए इस प्रस्ताव को रोक दिया. 15 सदस्यीय परिषद में 11 देशों ने पक्ष में मतदान किया था, लेकिन स्थायी सदस्यों के विरोध के कारण इसे अपनाया नहीं जा सका.
चीन और रूस ने उस प्रस्ताव पर वीटो लगाकर उसे रोक दिया है, जिसमें कहा गया था कि हॉर्मुज को खोला जाना चाहिए.