&format=webp&quality=medium)
Donald Trump (Photo Credit: Reuters)
ईरान युद्ध में एक अहम मोड़ आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल में बताया है कि अमेरिकी सेन ने ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर मिलिट्री टारगेट को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि नौसेना स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों का एस्कॉर्ट कब शुरू करेगी. इस पर ट्रंप ने जवाब दिया- "यह जल्द होगा,बहुत जल्द." वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरान डील करना चाहता है लेकिन वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि यह युद्ध कब तक चल सकता है, तो उन्होंने कहा- "मैं आपको यह बता नहीं सकता. "

खर्ग द्वीप पर हमले की पुष्टि करते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट लिखा, "कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूएस सेंट्रल कमांड ने मिडिल ईस्ट के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में एक को अंजाम दिया."
मिलिट्री ठिकाने पूरी तरह से किए तबाह
आपको बता दें कि इजरायल ने घोषणा की है कि उसकी एयरफोर्स ने पिछले 24 घंटे में 200 से अधिक ईरानी ठिकानों पर हमला किया है. वाशिंगटन में, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 15,000 से अधिक दुश्मन ठिकानों (रोजाना 1000 से ज्यादा) पर हमला किया जा चुका है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के बंद होने की चिंताओं पर इजरायल ने कहा, " हम इससे निपट रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है."