कितना भी कमाओ, इन देशों में नहीं देना पड़ता है 1 पैसा भी टैक्स! पूरी कमाई के आप अकेले होते हैं मालिक

Tax-Free Countries: सोचिए जरा, अगर आपकी सैलरी का एक भी रुपया टैक्स में न जाए तो जिंदगी कितनी आसान लगने लगे! हर महीने की कमाई पूरी आपकी जेब में रहे, सरकार को कुछ भी न देना पड़े सुनने में सपना लगता है, लेकिन हकीकत में दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां यह बिल्कुल संभव है. इन देशों में इनकम टैक्स नाम की कोई चीज नहीं है. लोग चाहे लाखों कमाएं या करोड़ों, सरकार उनकी आय पर एक भी पैसा नहीं काटती. कुछ देश तो इतनी सहूलियत देते हैं कि अगर आप वहां निवेश करें या प्रॉपर्टी खरीदें, तो आपको रेजिडेंसी या यहां तक कि नागरिकता भी मिल सकती है.