दुनिया में कई बड़ी कंपनियां हैं, जिनकी मार्केट वैल्यू कई देशों की जीडीपी से ज्यादा है. ऐसी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या भी हजारों नहीं लाखों में हैं. आइए जानते हैं कि उन टॉप पांच कंपनियों के बारे में जिनमें सबसे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं.
1/5दुनिया की टॉप पांच कंपनियों में एक्सेंचर पांचवें स्थान पर है. आईटी और कंसल्टेंसी सर्विस देन वाली इस कंपनी में कुल 5.3 लाख कर्मचारी काम करते हैं.
2/5ट्रांसपोर्ट और ई-कॉमर्स में काम करने वाली कंपनी फेडएक्स में कुल 5.7 लाख कर्मचारी काम करते हैं.
3/5ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में गिनी जाती है. इस कंपनी में कुल 6.6 लाख कर्मचारी काम करते हैं.
4/5अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है. इस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 12 लाख है.
5/5कर्मचारियों के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी वॉलमार्ट है. इस कंपनी में कुल 22 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं.