Coronavirus महामारी से लड़ने में पूरी दुनिया जुटी हुई है. कोरोना मरीजों की संख्या के साथ-साथ मरने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही है. इस बीच एक राहत भरी खबर भी आ रही है. दुनिया के दो शक्तिशाली देशों ने दावा किया है कि उन्होंने Virus को जड़ से मिटाने के लिए तैयारी कर ली है. इजराइल और नीदरलैंड ने covid 19 की एंटीबॉडी (Antibody) बनाने का दावा किया है. दोनों देशों का कहना है कि ये एंटीबॉडी कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोक सकता है.