अगर आप चांद (Moon) पर जाना चाहते हैं तो आपकी यह तमन्ना जल्द पूरी हो सकती है. अमेजन के बॉस जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि वे मानव को चांद पर भेजेंगे. उनकी कंपनी ब्लू ओरीजिन ने हाल में लूनर लैंडर 'ब्लू मून' को प्रदर्शित किया है, जो मानव को चांद की सैर कराएगा.
1/5अमेजन के बॉस जेफ बेजोस ने इस यान को प्रदर्शित किए जाने के दौरान कहा कि इस पर 3 साल से काम चल रहा था और अब यह मानव को चांद पर ले जाने में सक्षम है.
2/5ब्लू मून लैंडर वह यान है जो मानव को चांद पर ले जाने में सक्षम है. यह 6.5 मेट्रिक टन पेलोड उठाने में सक्षम है. बेजोस के मुताबिक इस यान को BE-7 इंजन से लैस किया गया है. इस यान का परीक्षण इसी गर्मी में होगा. उसकी पेलोड क्षमता इतनी है कि वह किसी मशीन या फिर उतने वजन के मानव को चांद पर ले जा सकता है.
3/5एनडीटीवी ने बेजोस के हवाले से खबर दी है कि अभी जो यान प्रदर्शित किया गया है, वह मॉक प्रतिरूप है. 2024 तक इसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा ताकि यह रोवर, छोटे सैटेलाइट और मानव को चांद पर ले जा सके. इसके साथ ही बेजोस ने 4 पहियों वाला रोवर भी पेश किया. बेजोस ने कहा कि यह लैंडर और रोवर चांद पर मानव बस्ती बसाने के सपने की ओर पहला कदम साबित होंगे.
4/5चांद पर मानव बस्ती बसाने में वाटर आइस मददगार साबित होगी. इससे चांद पर मानव उपस्थिति को बरकरार रखने में मदद मिलेगी. इससे वहां मानव के लिए पीने का पानी सुलभ हो पाएगा. वाटर आइस से रॉकेट के इंजन को ईंधन भी उपलब्ध कराया जा सकता है.
5/5यह यान BE-7 इंजन से लैस है, जो लिक्विड हाइड्रोजन पर उड़ान भरता है. लिक्विड हाइड्रोजन का उत्पादन चांद पर मौजूद बर्फ से किया जा सकता है. बेजोस ने कहा कि हमने लिक्विड हाइड्रोजन का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि हमें चांद पर मौजूद पानी से हाइड्रोजन मिल सकती है. इस सूरत में जब यान में ईंधन की जरूरत पड़ेगी तो हम चांद पर मौजूद पानी से इसे बना सकेंगे.