भारत की सख्ती से पाकिस्तान में भारी बौखलाहट, एयरस्पेस, ट्रेड किया बंद, वीजा पर लगाई रोक

Pakistan NSC Meeting: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल सिक्युरिटी कमेटी (NSC) की बैठक की है. इस बैठक में पाकिस्तान ने भारतीयों के वीजा रद्द करने समेत कई फैसले लिए हैं.
भारत की सख्ती से पाकिस्तान में भारी बौखलाहट, एयरस्पेस, ट्रेड किया बंद, वीजा पर लगाई रोक

Pakistan NSC Meeting: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में खटास बढ़ गई है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्युरिटी ने सिंधु जल समझौते को रोकने, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा कैंसिल करने समेत कई कड़े फैसले लिए हैं. इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को सरकार के प्रमुख मंत्रियों और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक नेशनल सिक्युरिटी कमेटी (NSC) की. इस बैठक में भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले को 'खारिज' किया और कहा कि यह 24 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए जीवन रेखा है.

सार्क स्पेशल वीजा पर तत्काल रोक, भारत से व्यापार बंद

पाकिस्तान की नेशनल सिक्युरिटी कमेटी ने सभी सार्क विशेष वीजा (SVEs) पर तत्काल रोक लगाई. इसके अलावा भारतीय नागरिकों के वीजा भी निलंबित कर दिया है. हालांकि, केवल सिर्फ सिख तीर्थयात्रियों को अपवाद दिया है. सभी अन्य भारतीयों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है. NSC की बैठक में भारत के साथ व्यापार पूरी तरह बंद और भारत के साथ सीधा और तीसरे देशों के माध्यम से होने वाला सभी व्यापार तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

वाघा बॉर्डर को किया सील, ट्रांजिट ट्रेड पर भी रोक

पाकिस्तान की NSC की बैठक में पाकिस्तान ने सभी भारतीय स्वामित्व वाले और संचालित विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया. भारतीय सैन्य अधिकारियों को 'अवांछित व्यक्ति' घोषित किया है. भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के अटैशे को देश छोड़ने का आदेश और वाघा सीमा को सील किया गया. भारत के साथ सभी ट्रांजिट ट्रेड पर भी रोक लगाई गई. साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए SVEs किसी भी वीजा को रद्द माना जाएगा.

पाक नागरिकों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द

भारत सरकार ने दूसरी तरफ पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे. पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे. भारत में इस समय रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि, जो अब संशोधित कर दी गई, के समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6