&format=webp&quality=medium)
क्या है US में फैला ये कोरोना का नया ‘Cicada’ वैरिएंट? (फोटो सोर्स: प्रतीकात्मक)
अमेरिका में कोरोना का एक नया वैरिएंट BA.3.2 तेजी से फैल रहा है, जिसे “सिकाडा” (Cicada) नाम दिया गया है.असल में यह नया स्ट्रेन हेल्थ अधिकारियों और वैज्ञानिकों के लिए चिंता का टॉपिक बन गया है, क्योंकि इसमें ऐसे बदलाव (म्यूटेशन) पाए गए हैं जो पहले के संक्रमण या वैक्सीन से मिली इम्युनिटी को कुछ हद तक कमजोर कर सकते हैं.तो यह वैरिएंट अमेरिका के कई निगरानी सिस्टम जैसे ट्रैवलर्स, मरीजों के सैंपल और वेस्टवॉटर जांच में पाया गया है, जिससे इसके बड़े स्तर पर फैलने की आशंका जताई जा रही है.
जी हां दुनिया अभी कोरोना से पूरी तरह उबरी भी नहीं थी कि एक नया वैरिएंट चर्चा में आ गया है BA.3.2, जिसे Cicada कहा जा रहा है. अमेरिका में इसके तेजी से फैलने की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है,तो अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या ये नया वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है या सिर्फ एक और बदलाव?
BA.3.2, SARS-CoV-2 का नया और अलग जेनेटिक वैरिएंट है
यह पहले के JN.1 वैरिएंट से अलग है
इसमें स्पाइक प्रोटीन में 70–75 म्यूटेशन पाए गए हैं
ये म्यूटेशन वायरस को शरीर की कोशिकाओं में घुसने में मदद करते हैं
यह इम्युनिटी (वैक्सीन/पुराने संक्रमण) से बच सकता है
इसके दो सब-वेरिएंट भी सामने आए हैं
यह लगातार बदलता और विकसित होता जा रहा है
खास बात:
ट्रैवलर्स में मिला
मरीजों के सैंपल में मिला
वेस्टवॉटर में भी पाया गया
यानी: असल फैलाव इससे ज्यादा हो सकता है
पहली बार: नवंबर 2024, दक्षिण अफ्रीका
अमेरिका में: जून 2025
यूरोप में: 2025 में तेजी से फैला
2025 के अंत तक यूरोप के कुछ देशों-जैसे डेनमार्क, जर्मनी और नीदरलैंड्स में यह कुल मामलों का करीब 30% हिस्सा बन गया.

सीधे शब्दों में कहें तो यह पूरी तरह नया वायरस नहीं है, बल्कि कोविड-19 (SARS-CoV-2) का ही एक नया बदला हुआ रूप है.
सबसे बड़ा अंतर क्या है?
BA.3.2 में 70–75 म्यूटेशन पाए गए हैं
ये बदलाव इसे इम्युनिटी से बचने में मदद कर सकते हैं
लक्षणों में कितना फर्क है?
ज्यादातर लक्षण पहले जैसे ही हैं:
बुखार
खांसी
थकान
गले में दर्द
लेकिन खास बात: तेज गले में दर्द (Severe sore throat) ज्यादा देखा जा रहा है
नाम: BA.3.2 (Cicada)
म्यूटेशन: 70–75
फैलाव: 25 राज्य + 23 देश
लक्षण: पुराने जैसे
खतरा: तेजी से फैलाव
विशेषज्ञों का मानना है ये संभव है,खासकर गर्मियों में.लेकिन अभी निश्चित नहीं है
-अगर आप सामान्य व्यक्ति हैं तो घबराने की जरूरत नहीं
-अगर आपने वैक्सीन ली है तो गंभीर बीमारी से बचाव रहेगा
-अगर आप लापरवाही करेंगे तो संक्रमण का खतरा बना रहेगा
-कुल मिलाकर: सावधानी जरूरी है, घबराहट नहीं
-केस बढ़ सकते हैं
-नए वैरिएंट आ सकते हैं
-हेल्थ गाइडलाइन सख्त हो सकती हैं
-भीड़ में मास्क पहनें
-हाथ साफ रखें
-लक्षण दिखें तो टेस्ट कराएं
-वैक्सीन अपडेट रखें
आपको बता दें कि नया वैरिएंट सुनने में डरावना जरूर लग सकता है, लेकिन फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है. जी हां सही सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है.तो अगर आप मास्क, साफ-सफाई और वैक्सीन जैसे जरूरी कदम अपनाते हैं, तो संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. हालांकि भारत में अभी इस वैरिएंट का कोई मरीज नहीं मिला है लेकिन फिर भी सावधानी हर किसी के लिए जरूरी है.
FAQs
Q1. BA.3.2 वैरिएंट क्या है?
यह कोरोना वायरस का नया म्यूटेशन है
Q2. क्या ये ज्यादा खतरनाक है?
अभी तक नहीं, लेकिन तेजी से फैल सकता है
Q3. क्या वैक्सीन काम करेगी?
हाँ, गंभीर बीमारी से बचाव करेगी
Q4. लक्षण क्या हैं?
गले में दर्द, बुखार, खांसी
Q5. क्या नई लहर आएगी?
संभावना है, लेकिन पक्की नहीं
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)