नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जेन जी का आंदोलन बड़े जनविरोध में बदल चुका है. पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने नेपाल की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई और भ्रष्टाचार-बेरोजगारी को बड़ी समस्या बताया. हालात बिगड़ने पर कर्फ्यू और सेना तैनात कर दी गई है. श्रीलंका और बांग्लादेश की तरह यहां भी युवाओं का नेतृत्व सत्ता पलट तक पहुंच सकता है.