युद्ध के बीच ईरान का ऐलान, गैर शत्रु जहाजों के लिए खुलेगा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज, लेकिन माननी होंगी ये कड़ी शर्तें

न्यूयॉर्क पर स्थित ईरानी मिशन ने घोषणा की है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गैर शत्रु जहाजों को गुजरने की परमिशन दे दी है. हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें जारी की है.
युद्ध के बीच ईरान का ऐलान, गैर शत्रु जहाजों के लिए खुलेगा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज, लेकिन माननी होंगी ये कड़ी शर्तें

Strait of Hormuz (Pic Credit: Reuters)

ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में चल रही नाकेबंदी के बीच बड़ी राहत आई है. न्यूयॉर्क स्थित ईरानी मिशन ने घोषणा की है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गैर-शत्रु जहाजों को गुजरने की परिमिशन दे दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट में ईरानी मिशन ने इस फैसले से जुड़ी कई अहम शर्तें भी साफ की हैं. ईरानी मिशन के बयान के मुताबिक, दूसरे देशों से जुड़े या उनके गैर-शत्रु जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के सुरक्षित रास्ते का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ सख्त नियमों का पालन करना होगा.

जहाज गुजरने के लिए ईरान ने रखी ये शर्तें

ईरानी मिशन के बयान के मुताबिक, जहाजों को ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता की घटनाओं में न तो हिस्सा लेना चाहिए और न ही ऐसे किसी भी काम का सपोर्ट करना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

नियमों का पूरी तरह से करना होगा पालन

  • ईरानी मिशन ने कहा है कि वहां से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरान द्वारा घोषित सुरक्षा और बचाव से जुड़े नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा.
  • ईरानी डिफेंस काउंसिल ने यह भी साफ किया है कि इस रणनीतिक मार्ग से गुजरने की परमिशन अब पूरी तरह से सक्षम ईरानी अधिकारियों के साथ पहले से कॉर्डिनेशन पर निर्भर करेगा.
  • ईरान के मुताबिक बिना कॉर्डिनेशन के इस रास्ते से गुजरने की मनाही होगी.

ईरान ने इस कारण लिया फैसला

सरकारी ब्रॉडकास्टर प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान का कहना है कि यह फैसला ईरानी क्षेत्र पर हो रहे हमलों के मद्देनजर लिया गया है.

ईरान ने दी है चेतावनी

  • ईरानी डिफेंस काउंसिल ने कड़ी चेतावनी भी जारी की है.
  • ईरानी डिफेंस काउंसल के मुताबिक अगर देश के इलेक्ट्रिसिटी प्लांट और एनर्जी बुनियादी ढांच पर भविष्य में हमला होता है, तो ईरानी आर्म्ड फोर्स इसका तुरंत, निर्णायक और विनाशकारी जवाब देंगे.
  • गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर यह कदम ऐसे संवेदनशील वक्त में उठाया है जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर लगातार सैन्य आक्रमकता का आरोप लगाया है.
  • आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने युद्ध जीत लिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना पूरी तरह से तबाह हो गई हैं.

LNG ट्रांसपोर्टेशन के लिए बहुत जरूरी जलमार्ग

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज कच्चे तेल और LNG के ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक बहुत ही जरूरी जलमार्ग है. इसी वजह से हाल के दिनों में तेल और गैस की कीमतों में अचानक बहुत तेजी और उतार-चढ़ाव देखने को मिला था.

तेल की कीमतों में आई गिरावट

  • स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है.
  • तनाव कम होने की बढ़ती उम्मीदों के कारण तेल की कीमतों में फिर से गिरावट आई है.
  • ब्रेंट क्रूड की कीमत 5.9 फीसदी गिरकर 94.42 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. मंगलवार को लगभग $104 प्रति बैरल थी.
  • बुधवार सुबह अमेरिकी क्रूड (बेंचमार्क) की कीमत में 5.1 फीसदी की गिरावट आई है. यह $87.65 प्रति बैरल पर आ गया.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर क्या ऐलान किया है?

जवाब:
ईरान ने गैर शत्रु जहाजों को कुछ सख्त शर्तों के साथ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने की परमिशन दी है.

सवाल: जहाजों को गुजरने के लिए किन शर्तों को मानना होगा?

जवाब:
जहाजों को कॉर्डिशन करना होगा, सुरक्षा नियमों को मानना पड़ेगा. ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामकता में शामिल नहीं होना होगा.

सवाल: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का व्यापारिक महत्व क्या है?

जवाब:
फारस की खाड़ी को हॉर्मुज स्ट्रेट अरब सागर से जोड़ता है. दुनिया भर में कच्चे तेल और LNG ट्रांसपोर्टेशन के लिए अहम रास्ते हैं.

सवाल: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने युद्ध को लेकर क्या दावा किया है?

जवाब:
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक अमेरिका ने युद्ध जीत लिया है. ईरान की नेवी और एयर फोर्स पूरी तरह से तबाह हो गई है.

सवाल: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के फैसले का कच्चे तेल की कीमतों पर क्या असर पड़ा है?

जवाब:
ब्रेंट क्रूड 5.9 फीसदी गिरकर 94.42 डॉलर और अमेरिकी क्रूड 5.1 फीसदी गिरकर 87.65 डॉलर प्रति बैरल पर आया है.

(ANI इनपुट्स के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6