ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग में पूरा मध्य पूर्व सुलग रहा है. युद्ध की विभिषिका के बीच नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादे ने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए सबसे अहम समुद्री रास्ते यानी होर्मुज स्ट्रेट पर सीधा बयान दिया है. खतीबजादे ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं किया है. इसके अलावा उन्होंने यह बात मानी है कि यह अब अंतरराष्ट्रीय संघर्ष बन गया है.
एक ही पेज पर थे ईरान और अमेरिका
ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादे ने रायसीना डायलॉग में कहा है कि, "इस युद्ध के शुरू होने से पहले ईरान और अमेरिका एक ही पेज पर थें."
Add Zee Business as a Preferred Source
ईरान के पास नहीं होगा दूसरा विकल्प
- उप विदेश मंत्री के मुताबिक, "यदि अमेरिका और इजरायल दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता को नष्ट करने का फैसला करता है तो इरान के पास पड़ोस में अमेरिका की मौजूदगी पर पुनर्विचार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा.
- खतीबजादे ने राष्ट्रपति ट्रंप पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने एक चीज रियल्टी शो शुरू कर दिया है.
- उप विदेश मंत्री ने आगे कहा है कि, "अमेरिका ने जिनेवा में बातचीत की है. फिर हम पर आक्रामकता दिखाई है. वे ईरान पर कार्पेट बॉम्बिंग कर रहे हैं.
न्यूयॉर्क के मेयर की नियुक्ति नहीं कर सकते ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान में सरकार की नियुक्ति पर तंज कसते हुए उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादे ने कहा है कि, "वह ईरान के अगले नेता की नियुक्ति करना चाहते हैं, जबकि वह न्यूयॉर्क के मेयर की भी नियुक्ति नहीं कर सकते हैं.
फुटबॉल वाली मानसिकता नहीं रखते ईरान
- खतीबजादे ने ईरान की युद्ध की रणनीति पर कहा- "हम अमेरिकी फुटबॉल वाली मानसिकता से नहीं सोचते हैं. हम शतरंज वाली सोच रखते हैं.
- ईरान के जवाबी पलटवार और सैन्य कार्रवाई को सही बताते हुए ईरानी उप विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान अब सीधे अमेरिकी ठिकानों को निशाना बन रहा है, जहां से ईरान पर हमले होते हैं, भले ही वह रेजिडेंशियल एरिया के बीच में स्थित हो.
- उप विदेश मंत्री ने इस युद्ध को ईरान के लिए अस्तित्व की लड़ाई बताया है. साथ ही कहा कि ईरान का मानना है कि दुश्मन को पीछे धकेलने के अलावा उनके पास दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है.
- अमेरिका द्वारा ईरान में सत्ता बदलाव की बात कहे जाने पर उप विदेश मंत्री ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह केवल ईरान को बदनाम करने का एक जरिया है.
- बकौल खतीबजादे- " यदि यह केवल एक शासन होता तो उसके टॉप लीडर्स की हत्या के बाद पूरा सिस्टम ढह गया होता. ईरान ने इसके बजाय एक सरकार, समाज और देश के तौर पर काम किया, जो डटकर खड़ा है.
क्षेत्रीय युद्ध के लिए इजरायल को ठहराया जिम्मेदार
ईरानी उप विदेश मंत्री ने इस युद्ध को क्षेत्रीय युद्ध बनने के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, "इजरायल ने अमेरिका को इस विवाद में घसीट लिया है. हमने संघर्ष को फैलने से रोकने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अब यह इंटरनेशनल कानून का संघर्ष बन गया है." खतीबजादे ने बातचीत का दरवाजा खुला रखते हुए कहा, "इस वक्त ईरान खुद को प्रतिरोध के तौर पर काम करता दिख रहा है. यदि आक्रमकता शुरू करने वाले इसे रोकने का विकल्प चुनते हैं तो हम भी तैयार है. लेकिन, बातचीत तानाशाही पर नहीं बल्कि समझौते पर आधारित होगी.
Zee Business Live TV यहां पर देखें