&format=webp&quality=medium)
इराक में कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति के घर पर ड्रोन हमला हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो: Reuters)
इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवन बरजानी (Nechirvan Barzani) के घर पर हुए एक भीषण ड्रोन हमले ने मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान आमने-सामने हैं, जहां दोनों एक-दूसरे पर आतंकवाद और क्षेत्रीय अस्थिरता फैलाने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'कायराना आतंकी हमला' बताया और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया. अमेरिका ने कहा कि यह हमला इराक की संप्रभुता, स्थिरता और एकता पर सीधा हमला है.
दुहोक में हुआ यह हमला किसी एक गुट की कार्रवाई नहीं, बल्कि क्षेत्र में बढ़ते 'ड्रोन वॉरफेयर' का हिस्सा है, जिससे वैश्विक तेल और कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
ये भी जरूर पढ़ें- होर्मुज अब 'Strait of Trump'! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नया पैंतरा; ईरान को दिया अल्टीमेटम
Live TV
कुर्दिस्तान रीजनल गवर्नमेंट ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए इसे 'कायराना ड्रोन हमला' बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ये भी जरूर पढ़ें- मिडिल ईस्ट में जंग के बीच रूस ने पेट्रोल पर लिया बड़ा फैसला, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर?
इस बीच, इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब मिडिल में तनाव पहले से ही चरम पर है और ईरान से जुड़े समूहों और कुर्द बलों के बीच हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.
Q1. हमला कहां हुआ?
इराक के दुहोक शहर में.
Q2. किसे निशाना बनाया गया?
राष्ट्रपति Nechirvan Barzani के आवास को.
Q3. अमेरिका ने किसे जिम्मेदार ठहराया?
ईरान समर्थित मिलिशिया को.
Q4. ईरान ने क्या कहा?
अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाया.
Q5. क्या किसी ने जिम्मेदारी ली?
नहीं, अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली.
Q6. सरकार ने क्या कदम उठाया?
जांच के आदेश दिए गए.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)