Isarel Iran War LIVE:  वॉर के बीच अमेरिका का नई ऑयल रिफाइनरी को लेकर ऐलान, भारत की कंपनी रिलायंस के निवेश का भी जिक्र, पढ़ें पूरा अपडेट यहां

Isarel Iran War LIVE: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा भीषण युद्ध अभी भी जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां इस युद्ध को समझौते तक पहुंचाना नहीं चाहते हैं, वहीं ईरान की ओर से भी लगातार कहा जा रहा है कि अमेरिका-इजरायल इसका भयानक परिणाम भुगतेंगे.
Isarel Iran War LIVE:  वॉर के बीच अमेरिका का नई ऑयल रिफाइनरी को लेकर ऐलान, भारत की कंपनी रिलायंस के निवेश का भी जिक्र, पढ़ें पूरा अपडेट यहां

Isarel Iran War LIVE: अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान के साथ चल रहे युद्ध को आज 11वा दिन हैं. अमेरिकी राष्टपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत दिए हैं. पूरे मध्य-पूर्व में तेज हमले हो रहे हैं और स्थिति बहुत टेंशन से भरी बनी हुई है. जी हां कई जगहों से खबरें आ रही हैं कि इजराइल ने ईरान और लेबनान में जोरदार हवाई हमले किए हैं. जवाब में ईरान ने भी पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं.

युद्ध खत्म होने की कगार पर: ट्रंप

ईरान पर अमेरिका हमला को लेकर ट्रंप ने कहा कि अगर हम अंदर नहीं जाते, तो वे हमारे पीछे आ जाते, एक हफ्ते के अंदर, वे हम पर 100% हमला करने वाले थे, वे तैयार थे.

Add Zee Business as a Preferred Source

मोज़्तबा खामेनेई बना देश का नया सुप्रीम लीडर

ईरान के Assembly of Experts ने मोज़्तबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर नामित किया.ईरान में बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। देश की विशेषज्ञ सभा ने मोजतबा खामेनेई को उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह नया सर्वोच्च नेता बनाने का फैसला किया है. रविवार (8 मार्च 2026) को राज्य मीडिया ने इसकी जानकारी दी. मोजतबा खामेनेई एक धार्मिक नेता हैं और उनका ईरान की शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से भी करीबी संबंध माना जाता है.काफी समय से उन्हें अपने पिता का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था.अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद अब नेतृत्व की जिम्मेदारी मोजतबा खामेनेई को दी गई है.

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच तमाम बड़े अपडेट आ रहे हैं. आइए जानते हैं इस युद्ध से जुड़ी पल-पल की अपडेट-

Follow updates here:

11 Mar 2026, 3:43 PM (IST)

रेलवे स्टेशनों की कैटरिंग सेवाएं जारी रखने के लिए IRCTC ने दिए निर्देश
 

सूत्र  की मानें तो ईरान संकट को देखते हुए IRCTC ने अपने सभी ज़ोनल ऑफ़िस को रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग यूनिट्स में दूसरे इंतज़ाम करने का निर्देश दिया है

11 Mar 2026, 12:54 PM (IST)

ग्लोबल तेल मार्केट की स्थिरता के लिए भारत-अमेरिका सहयोग को बताया अहम

भारत दुनिया भर में तेल की कीमतों को स्थिर बनाए रखने में एक अहम और भरोसेमंद साझेदार रहा है. संयुक्त राज्य अमेरिका यह मानता है कि रूस से तेल की खरीद भी इसी प्रयास का हिस्सा है. भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ताओं और रिफाइनरों में से एक है, इसलिए बाजार की स्थिरता बनाए रखने के लिए अमेरिका और भारत का मिलकर काम करना दोनों देशों के लोगों के लिए जरूरी है.

11 Mar 2026, 12:07 PM (IST)

पश्चिम एशिया के तनाव और LPG सप्लाई पर असर के बीच IRCTC का निर्देश

Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने पश्चिमी जोन के सभी लाइसेंसधारकों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया में हालिया अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण क्षेत्रीय स्थिरता और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में कैटरिंग सेवाएं बिना रुकावट जारी रहें. इसको देखते हुए IRCTC ने सभी स्टैटिक कैटरिंग यूनिट्स को कुछ जरूरी कदम तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं.

11 Mar 2026, 10:31 AM (IST)

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी की आशंका

Indira Gandhi International Airport ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पश्चिम दिशा की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या शेड्यूल बदल सकता है. यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है. बाकी की उड़ानें फिलहाल तय समय के अनुसार चल रही हैं.

flight

 

11 Mar 2026, 10:02 AM (IST)


ईरान का दावा-इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर भारी मिसाइलों से किया हमला, तीन घंटे तक चली कार्रवाई

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजराइल के खिलाफ अपने सैन्य अभियान “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4” के तहत हमलों की 37वीं लहर शुरू कर दी है. ईरान के मुताबिक यह हमला देर रात करीब तीन घंटे तक चला, जिसमें कई परतों में भारी मिसाइलें दागी गईं. IRGC का कहना है कि इराक के एरबिल, बहरीन में अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट और तेल अवीव के पास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. वहीं इजराइली सेना ने कहा कि अधिकांश मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया.
 

11 Mar 2026, 8:31 (IST)

अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद बढ़े तनाव पर ईरान और रूस के विदेश मंत्रियों की बातचीत

ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने रूस के विदेश मंत्री Sergey Lavrov से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चर्चा की. ईरान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक बातचीत में अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई के बाद पैदा हुए हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर को लेकर विचार-विमर्श हुआ. अराघची ने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से भी अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन पर ध्यान देने की मांग की. वहीं लावरोव ने अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की आलोचना करते हुए क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए रूस की कूटनीतिक मदद की पेशकश की.

11 Mar 2026, 8:26 (IST)


अमेरिका में 50 साल बाद बनने जा रही नई ऑयल रिफाइनरी, भारत की कंपनी रिलायंस के निवेश का भी जिक्र

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका फिर से एनर्जी डॉमिनेंस की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि टेक्सास के ब्राउनस्विल (Brownsville, Texas) में पिछले 50 सालों में पहली नई अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी शुरू की जा रही है. ट्रंप के मुताबिक यह करीब 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक सौदा है, जो अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े निवेशों में से एक माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा, राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी. ट्रंप ने इस निवेश में भारत की प्रमुख कंपनी Reliance Industries का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह बड़ा निवेश अमेरिका की ऊर्जा क्षमता और अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा.
 

10 Mar 2026, 10:35 PM (IST)

ड्रोन हमले के बाद UAE की सबसे बड़ी रिफाइनरी का काम बंद

UAE की तेल कंपनी ADNOC ने ड्रोन हमले के बाद वहां की सबसे बड़ी Ruwais रिफाइनरी का काम बंद कर दिया है. ड्रोन हमले की वजह से आसपास के इलाके में आग लग गई, जिसके कारण सुरक्षा के चलते रिफाइनरी के ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं.

10 Mar 2026, 3:10 PM (IST)

ईरान की सत्ता पर बड़ा बयान, बदलाव का फैसला ईरानी जनता के हाथ में: नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान में मौजूदा सत्ता का भविष्य अंततः वहां की जनता ही तय करेगी. उन्होंने कहा कि अगर ईरान में शासन परिवर्तन होता है तो यह तभी संभव होगा जब ईरानी लोग खुद इसके खिलाफ खड़े होंगे. नेतन्याहू के मुताबिक इजराइल चाहता है कि ईरान की जनता कथित दमनकारी व्यवस्था से मुक्त हो.उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल की सैन्य कार्रवाइयों से हालात बदल रहे हैं. वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला केवल ईरान ही करेगा.
 

10 Mar 2026, 12:37 PM (IST)

ईरान का कड़ा रुख: अमेरिका से बातचीत अब एजेंडे में नहीं, सैन्य टकराव के बीच दिया बड़ा बयान

 

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि अब अमेरिका के साथ बातचीत या नई वार्ता की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत का अनुभव बहुत कड़वा रहा है. अराघची के मुताबिक पिछले साल जून में बातचीत चल रही थी, लेकिन उसी दौरान अमेरिका ने हमला कर दिया.इस साल भी बातचीत के तीन दौर के बाद अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की, इसलिए अब वार्ता का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा संघर्ष ईरान पर थोपा गया युद्ध है और ईरान अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है.

10 Mar 2026, 9:26 (IST)

ISNA और अल मायादीन के ज़रिए IRGC का सटीक बयान

IRGC  के बयान के हिसाब से अगर US और इज़राइली हमले जारी रहे तो ईरान “अगली सूचना तक इस इलाके में दुश्मन और उसके सहयोगियों को एक लीटर भी तेल एक्सपोर्ट नहीं करने देगा.यानी कि युद्ध का अंत ईरान तय करेगा, हमारी मर्जी के बिना एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा बाहर

10 Mar 2026, 9:10 (IST)

ईरान पर हमले के शुरुआती 48 घंटों में अमेरिका ने झोंके अरबों डॉलर के हथियार

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के पहले 48 घंटों में अमेरिका ने करीब 5.6 अरब डॉलर के हथियार और गोला-बारूद खर्च कर दिए. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इतनी तेज़ी से हथियारों के इस्तेमाल से अमेरिकी सेना के उन्नत हथियारों के भंडार को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस आंकड़े को सोमवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश किया गया, जिसके बाद इस मिशन के प्रभाव को लेकर नई बहस छिड़ गई है.बताया जा रहा है कि अभियान जारी रखने के लिए व्हाइट हाउस जल्द ही दसियों अरब डॉलर के अतिरिक्त रक्षा बजट की मांग कर सकता है. वहीं अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल सप्लाई रोकने की कोशिश करता है, तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

10 Mar 2026, 7:57 (IST)

युद्ध खत्म होने के संकेत से कच्चे तेल में गिरावट

देर रात ट्रंप के बयानों से क्रूड में और तेज गिरावट आई है. ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध  जल्द खत्म होगा. साथ ही अमेरिका हॉर्मूज पर कब्जा करने की तैयारी में है. इन खबरों के बाद कच्चा तेल $90 तक टूटा गया और एक ही दिन में आई $30 की भारी गिरावट आई.

10 Mar 2026, 7:57 (IST)

अमेरिका-इजरायल का हमला, डूबा ईरानी जहाज

अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद ईरानी जहाज में विस्फोट, बंदर अब्बास पोर्ट के पास धू-धूकर जला जहाज, हालांकि रिपोर्ट्स में अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमला सैन्य जहाज पर किया गया या ऑयल टैंकर पर.

10 Mar 2026, 7:56 (IST)

ईरान अमेरिका पर एक हफ्ते के अंदर हमला करने वाला था

ईरान पर US Attack को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अगर हम अंदर नहीं जाते, तो वे हमारे पीछे आ जाते...एक हफ्ते के अंदर, वे हम पर 100% हमला करने वाले थे... वे तैयार थे.

09 Mar 2026, 6:59 PM (IST)

पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार सतर्क

पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक देश में पेट्रोल, डीज़ल और LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और मौजूदा हालात में रिटेल स्तर पर पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने की संभावना कम है. हालांकि मिडिल ईस्ट तनाव और Strait of Hormuz के बंद होने से ग्लोबल सप्लाई प्रभावित हुई है, जहां पहले रोज करीब 138 जहाज गुजरते थे, अब यह संख्या तीन से भी कम रह गई है.

इसके बावजूद घरेलू खपत के लिए सप्लाई पर कोई कटौती नहीं की गई है और इंडस्ट्रियल सप्लाई को जरूरत के मुताबिक डायवर्ट किया गया है. सरकार ने OMCs को LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जबकि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और अल्जीरिया जैसे देशों से अतिरिक्त सप्लाई की तैयारी है. LPG डिलीवरी समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन करने का उद्देश्य कालाबाजारी और होर्डिंग को रोकना है. वहीं सूत्रों का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक भी पहुंचती है, तब भी घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ने की संभावना फिलहाल कम है.

09 Mar 2026, 12:39 PM (IST)

दिल्ली में ईरानी दूतावास पहुंचकर जताई संवेदना

दिल्ली में बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने ईरानी दूतावास जाकर कंडोलेंस बुक (शोक-पुस्तिका) पर साइन किए हैं और अपनी संवेदनाएं दर्ज कराईं. खामेनेई की मौत अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले में हुई थी, जिसके बाद कई देशों में शोक और कूटनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

09 Mar 2026, 11:25 AM (IST)

मिडिल ईस्ट के युद्ध पर राज्यसभा में एस जयशंकर का बयान

 

 राज्यसभा में मिडिल ईस्ट वॉर पर बोले एस जयशंकर'भारतीयों की सुरक्षा पर सरकार गंभीर',
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर राज्यसभा में बयान दिया.इस दौरान विपक्षी सांसदों की नारेबाजी भी जारी रही.जयशंकर ने कहा, "हमारी सरकार ने 20 फरवरी को एक बयान जारी कर गहरी चिंता जताई थी और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की थी. हम अब भी मानते हैं कि तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए.

 

09 Mar 2026, 10:21 AM (IST)

ईरान के मुकाबले अमेरिका की सैन्य ताकत ‘बेहद भारी’ 
 

अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कहा है कि ईरान के मुकाबले अमेरिकी सैन्य क्षमताएं कहीं ज्यादा मजबूत हैं. उन्होंने कहा कि यह संघर्ष असमान है और जानबूझकर ऐसा ही रखा गया है. उनके मुताबिक अमेरिका की तकनीकी और सैन्य ताकत ईरान पर भारी पड़ती है. हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान पर लगातार दबाव बनाए रखना है ताकि वह परमाणु हथियार हासिल न कर सके.

उन्होंने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम की भी आलोचना करते हुए कहा कि इसे परमाणु महत्वाकांक्षाओं को छिपाने के लिए यूज किया जा रहा है. इस बीच पश्चिम एशिया में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है, जिससे क्षेत्र में भू-राजनीतिक हालात और ज्यादा संवेदनशील बने हुए हैं.

09 Mar 2026, 8:58 (IST)

कच्चे तेल में तूफानी तेजी
 

  •  भाव 4 साल में पहली बार $100 के पार
  •  ब्रेंट करीब 20% उछलकर $110 के ऊपर तक पहुंचा
  •  कुवैत ने कच्चे तेल का उत्पादन रोका
  •  इराक और UAE ने भी प्रोडक्शन घटाए
  •  कतर ने कीमतें $150 तक जाने की आशंका जताई
  •  स्ट्रेट ऑफ होरमुज नहीं खुला तो 2008 के लेवल के भी ऊपर जाएगा भाव:  गोल्डमैन सैक्स

09 Mar 2026, 8:49 (IST)

पश्चिम एशिया की स्थिति पर सरकार की नजर, उड़ानों के संचालन में बदलाव

 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में बन रही परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, क्योंकि इसका असर भारत और इस क्षेत्र के बीच हवाई यात्रा पर पड़ रहा है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरलाइंस अपने संचालन में जरूरी बदलाव कर रही हैं, ताकि उड़ानें सुचारु रूप से जारी रह सकें. 7 मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम एशिया से भारतीय एयरलाइंस की 51 इनबाउंड उड़ानें भारत पहुंचीं, जिनमें कुल 8,175 यात्री सवार थे. वहीं 8 मार्च के लिए एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने दुबई, अबू धाबी, रास अल खैमाह, फुजैरा, मस्कट और जेद्दा से 49 इनबाउंड उड़ानों की योजना बनाई थी, हालांकि इनका संचालन परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा. ताजा जानकारी के अनुसार 9 मार्च को करीब 50 उड़ानें संचालित करने की तैयारी है. मंत्रालय एयरलाइंस के साथ संपर्क में है और टिकट कीमतों पर भी नजर रख रहा है, ताकि यात्रियों को उचित किराए पर टिकट मिल सके.यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहें.
 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6