&format=webp&quality=medium)
US-Israel Attack Iran LIVE: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब नौवें दिन में पहुंच चुका है. इसके साथ मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. 28 फरवरी को ईरान में हुए एक हमले से शुरू हुआ यह टकराव धीरे-धीरे और व्यापक होता गया है. यह शुरुआत में केवल हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाइयों तक सीमित दिखाई दे रहा था.
इस टकराव के चलते पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. कई देशों ने सुरक्षा कारणों से हवाई मार्गों पर पाबंदियां लगाई हैं और नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. संघर्ष के चलते तेल सप्लाई, शिपिंग रूट और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है.
ईरान में सीमित संख्या में अमेरिकी सैनिक भेजने पर विचार कर रहे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निजी तौर पर ईरान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती में रुचि दिखाई है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह योजना किसी बड़े पैमाने पर आक्रमण की नहीं है बल्कि विशेष रणनीतिक मिशनों के लिए सीमित संख्या में सैनिकों को तैनात करने पर केंद्रित है. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच तमाम बड़े अपडेट आ रहे हैं. आइए जानते हैं इस युद्ध से जुड़ी पल-पल की अपडेट-
08 Mar 2026, 11:19 PM (IST)
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच ईरान की ओर से दागे गए कई ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया. मंत्रालय के अनुसार, वायु रक्षा प्रणाली ने 17 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से 16 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि एक समुद्र में गिर गई. इसी दौरान 117 ड्रोन भी देखे गए, जिनमें से 113 को मार गिराया गया और चार यूएई की सीमा में गिरे. 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक कुल 238 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला, जिनमें से 221 को इंटरसेप्ट किया गया है.
08 Mar 2026, 10:49 PM (IST)
9 मार्च 2026 को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी तय उड़ानें जारी रखेंगी, क्योंकि सऊदी अरब और ओमान का हवाई क्षेत्र अभी खुला हुआ है. दोनों एयरलाइंस मिलकर जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें चलाएंगी. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए कुल 14 उड़ानें संचालित करेगी.
08 Mar 2026, 9:50 PM (IST)
पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात पर विदेश मंत्री संसद में बयान देंगे. राज्यसभा में यह बयान सुबह 11 बजे दिया जाएगा. इसके बाद लोकसभा में दोपहर 12 बजे विदेश मंत्री स्थिति की जानकारी देंगे. बयान में क्षेत्र में चल रहे संघर्ष और भारत के रुख के बारे में बताया जाएगा.
08 Mar 2026, 8:29 PM (IST)
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल अपने घरों के अंदर ही रहें. अमेरिका का आरोप है कि ईरानी बल घनी आबादी वाले इलाकों से ड्रोन और मिसाइल लॉन्च कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.
बयान में कहा गया कि जिन जगहों का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए किया जाता है, वे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वैध सैन्य टारगेट बन सकती हैं. इसी बीच रॉयटर्स के मुताबिक ईरान की राजधानी तेहरान के कई हिस्सों में जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनी गई हैं.
08 Mar 2026, 5:44 PM (IST)
मध्य पूर्व में जारी महायुद्ध के 9वें दिन स्थिति और भी भयावह हो गई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में इजरायली हमलों में 83 बच्चों समेत 394 लोग मारे गए हैं. इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है और बेरूत सहित कई इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है.
08 Mar 2026, 4:43 PM (IST)
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा है कि रविवार को ईरान ने नए हमलों में 16 बैलिस्टिक मिसाइल और 117 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए. UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी 16 मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया, जबकि एक और मिसाइल समुद्र में गिर गई.
मंत्रालय ने बताया कि ज्यादातर ड्रोन भी मार गिराए गए, हालांकि चार ड्रोन UAE की जमीन पर गिरे. UAE ने कहा है कि वह इन खतरों का मजबूती से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमले और बढ़ाए जा सकते हैं.
08 Mar 2026, 2:19 PM (IST)
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का झंडा लिए टगबोट Musaffah 2 डूबने की घटना सामने आई है. इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय के मुताबिक जहाज पर सवार तीन इंडोनेशियाई क्रू मेंबर अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है.
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार एक इंडोनेशियाई नाविक को बचा लिया गया है, जिसे जलने की चोटों के कारण ओमान के खासाब शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियां लापता क्रू मेंबर्स की खोज में जुटी हुई हैं.
08 Mar 2026, 10:40 AM (IST)
भारतीय दूतावास दोहा ने जारी की एडवाइजरी
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारतीय दूतावास दोहा ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक अभी कतर में टूरिस्ट/शॉर्ट टर्म विज़िटर के तौर पर फंसे हुए हैं, क्योंकि 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच कतर से बाहर जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे यहां दिए गए लिंक पर अपनी डिटेल्स भरें. कृपया ध्यान दें कि यह सिर्फ उन फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सही संख्या और डिटेल्स पता लगाने के मकसद से है जो कतर के निवासी नहीं हैं.
08 Mar 2026, 9:46 (IST)
मिडिल ईस्ट संकट के बीच Air India का बड़ा फैसला
एयर इंडिया (Air India) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी शेड्यूल्ड सर्विस जारी की है.एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से Jeddah और वापस आने के लिए शेड्यूल्ड फ्लाइट्स चला रही है. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और कन्नूर से जोड़ने के लिए शेड्यूल्ड ऑपरेशन जारी रखे हुए है. साथ ही जेद्दा और बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु के बीच भी सर्विस दे रही है.
08 Mar 2026, 9:07 (IST)
IRGC के फ्यूल हब पर हमला
IDF ने तेहरान में IRGC के फ्यूल हब पर हमला करके ईरानी मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया. इजरायल डिफेंस फोर्सेज़ (IDF) ने घोषणा की है कि इजरायली वायुसेना ने राजधानी में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए.
08 Mar 2026, 9:06 (IST)
Fox News का सवाल बिना शर्त समर्पण माने क्या?
क्या आप हमें बता सकते हैं कि आपके लिए अनकंडीशनल सरेंडर (बिना शर्त समर्पण) कैसा दिखता है? आप ईरान से क्या चाहते हैं? ट्रंप ने कहा, यह तब होता है जब वे 'अंकल' चिल्लाते हैं या जब वे और लड़ नहीं सकते, आसपास कोई नहीं बचता जो 'अंकल' चिल्ला सके. ऐसा भी हो सकता है, क्योंकि हमने उनकी लीडरशिप को कई बार पहले ही खत्म कर दिया है. तो यह है कि या तो वे सरेंडर कर दें, या अगर सरेंडर करने वाला कोई बचे ही नहीं, लेकिन उनकी मिलिट्री पूरी तरह से बेकार हो जाए.
08 Mar 2026, 9:05 (IST)
खाड़ी देशों से हमला होगा, तो जवाब देंगे- अली लारीजानी
ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि जब दुश्मन क्षेत्र में स्थित ठिकानों से हम पर हमला करता है, तो हम जवाब देते हैं और हम जवाब देते रहेंगे. यह हमारा अधिकार है और यह एक स्थायी नीति है. क्षेत्रीय देशों को या तो खुद अमेरिका को अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ करने से रोकना होगा, या हमारे पास खुद ऐसा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.
08 Mar 2026, 8:07 (IST)
ईरान में शहरान के तेल डिपो पर बड़ा हमला
ईरान में शहरान के तेल डिपो पर बड़ा हमला हुआ.
08 Mar 2026, 8:02 (IST)
ईरान बहुत अच्छा नहीं कर रहा
यह पूछे जाने पर कि क्या रूस ईरान का समर्थन कर रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा, मेरे पास इसके कोई संकेत नहीं हैं. अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो वे बहुत अच्छा काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि ईरान बहुत अच्छा नहीं कर रहा है.
08 Mar 2026, 8:01 (IST)
मिलिट्री के मामले में बेकार हो जाएंगा ईरान
ईरान पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा, हमने पहले ही कई बार उनके नेतृत्व को खत्म कर दिया है. अगर वे सरेंडर कर दें या सरेंडर करने वाला कोई न हो, लेकिन मिलिट्री के मामले में वे बेकार हो जाएंगे.
08 Mar 2026, 7:50 (IST)
3 दिनों में ईरान 42 नेवी शिप खत्म किए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं. हमने तीन दिनों में 42 नेवी शिप को खत्म कर दिया है, जिनमें से कुछ बहुत बड़े थे. हमने उनकी एयर फ़ोर्स को खत्म कर दिया. हमने उनके कम्युनिकेशन बंद कर दिए और सारा टेलीकम्युनिकेशन चला गया. मुझे नहीं पता कि वे कैसे कम्युनिकेट करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे कुछ न कुछ निकाल लेंगे, वे बुरे लोग हैं. वे न्यूक्लियर हथियार के बहुत करीब थे. अगर हमने अपना B2 हिट, मिडनाइट हैमर नहीं किया होता, तो उनके पास एक न्यूक्लियर हथियार होता. उनके पास यह 8 महीने पहले होता...तो हमने दुनिया पर एक एहसान किया है.
07 Mar 2026, 9:48 PM (IST)
07 Mar 2026, 9:18 PM (IST)
ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि क़ेश्म द्वीप पर बने एक मीठे पानी के डीसैलीनेशन प्लांट पर हमला किया गया, जिससे आसपास के करीब 30 गांवों की पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है.
उन्होंने इस हमले को बेताब और खुला अपराध बताते हुए कहा कि किसी देश की बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाना बेहद खतरनाक कदम है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. विदेश मंत्री के मुताबिक ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर अमेरिका ने एक खतरनाक परंपरा की शुरुआत की है और इसके लिए जिम्मेदारी भी उसी पर है.
07 Mar 2026, 9:18 PM (IST)
ट्रंप का कहना है कि जिस तरह ISIS को खत्म करने के लिए एकजुट हुए थे वैसा ही ईरान के खिलाफ करना होगा. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, सब कुछ शानदार रहा, हमने उनका कम्युनिकेशन सिस्टम खत्म कर दिया है, मुझे नहीं पता वे अब कैसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन शायद वे कोई तरीका निकाल लेंगे. हमने दुनिया पर एक बड़ा एहसान किया है.
07 Mar 2026, 7:26 PM (IST)
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरान के मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ा सैन्य हमला किया है. इजरायली सेना के मुताबिक शनिवार रात किए गए हमलों में एयरफोर्स ने तेहरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें मेहराबाद एयरपोर्ट भी शामिल था.
सेना का कहना है कि इस कार्रवाई में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कुद्स फोर्स से जुड़े 16 सैन्य विमानों को सटीक तरीके से नष्ट कर दिया गया. इजरायल के अनुसार यह एयरपोर्ट ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के लिए एक अहम सैन्य केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां से विदेशी ऑपरेशन से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती थीं.
07 Mar 2026, 7:04 PM (IST)
पूर्वी लेबनान के बेका घाटी क्षेत्र में शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक हुए एक दुर्लभ इजरायली सैन्य ऑपरेशन में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई. लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक चार अपाचे हेलीकॉप्टरों के जरिए इजरायली कमांडो दल रात के अंधेरे में नबी चित इलाके के पास उतरा और एक कब्रिस्तान की ओर बढ़ा. स्थानीय लड़ाकों और निवासियों की नजर पड़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें हल्के और मध्यम हथियारों का इस्तेमाल हुआ.
मरने वालों में तीन लेबनानी सैनिक, एक सुरक्षा अधिकारी और आसपास के गांवों के कई नागरिक शामिल बताए गए हैं. वहीं इजरायली सेना ने कहा कि उसकी विशेष इकाई 1986 में लापता हुए वायुसेना पायलट रोन अराद के शव की तलाश के मिशन पर लेबनान में गई थी, लेकिन उसे कोई सुराग नहीं मिला और उसके किसी सैनिक के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस घटना के बाद इलाके में भारी बमबारी भी हुई और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं.
07 Mar 2026, 6:56 PM (IST)
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की तरफ से पड़ोसी देशों को एक कड़ा संदेश दिया गया है. मीडिया से बातचीत करते हुए ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम ने कहा कि क्षेत्र के देशों को मौजूदा हालात में अमेरिका से सावधान रहने की जरूरत है.
उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि इस संघर्ष के दौर में कोई भी देश पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और पड़ोसी राष्ट्रों को बेहद सतर्क रहना चाहिए. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.
07 Mar 2026, 5:56 PM (IST)
07 Mar 2026, 5:27 PM (IST)
ईरान ने भारतीय बंदरगाह कोच्चि में अपने युद्धपोत IRIS Lavan को शरण देने के लिए भारत का धन्यवाद किया है. ईरान के राजदूत ने इसे भारत की मानवीय मदद और दोनों देशों के पुराने रिश्तों का उदाहरण बताया.
07 Mar 2026, 5:26 PM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान युद्ध हार चुका है और उसने अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए सरेंडर कर दिया है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों की वजह से ईरान ने भविष्य में पड़ोसियों पर हमला न करने का वादा किया है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि आज यानी 7 मार्च को ईरान पर अब तक के सबसे भीषण हमले होंगे.
07 Mar 2026, 5:18 PM (IST)
07 Mar 2026, 4:50 PM (IST)
ईरान पर ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ईरान, जिसे बुरी तरह पीटा जा रहा है, ने अपने मिडिल ईस्ट पड़ोसियों से माफी मांगी है और सरेंडर कर दिया है और वादा किया है कि वह अब उन पर गोली नहीं चलाएगा. यह वादा सिर्फ अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों की वजह से किया गया था. आज, ईरान को बहुत बुरा लगेगा.
07 Mar 2026, 4:48 PM (IST)
ईरान का भविष्य बेहतर होगा
भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, कोई भी ऐसी स्थिति या हालात नहीं चाहता. हमारी स्थिति अच्छी नहीं है. हम पर यूनाइटेड स्टेट्स ने हमला किया. हमें अपना बचाव करना होगा. हम अपनी इज्जत, नैतिकता और आज़ादी के लिए कुर्बानी देते हैं. मुझे यकीन है कि ईरान का भविष्य बेहतर होगा. ईरान और भारत के बीच रिश्ता और दोस्ती 3,000 साल पहले शुरू हुई थी. मुझे यकीन है कि हमारा रिश्ता आगे भी जारी रहेगा.
07 Mar 2026, 4:46 PM (IST)
युद्ध के साये में Emirates का बड़ा फैसला
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हवाई हमलों के बीच एमिरेट्स एयरलाइंस (Emirates Airlines) ने अपना ऑपरेशन फिर से शुरू करने की घोषणा की है. एमिरेट्स एयरलाइंस ने दुबई आने जाने वाली सभी उड़ानों का परिचालन शुरू करेगी.
07 Mar 2026, 4:44 PM (IST)
मरते दम तक अमेरिका का सपना नहीं होगा पूरा
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया कि अमेरिका की ये इच्छा कि वो तेहरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर देगा, उसका एक सपना है जो उसके मरते दम तक पूरा नहीं होगा। सरकारी टेलीविजन पर उनका ये बयान प्रसारित किया गया.
06 Mar 2026, 4:12 PM (IST)
- सरकार निर्यातकों के साथ खड़ी है– हर संभव तरीके से समर्थन देंगे
- इंटर-मिनिस्टीरियल ग्रुप रोज़ मीटिंग करता है – आज सुबह भी निर्यातकों से फीडबैक लिया गया
- निर्यातकों को हर तरह का सहयोग – कोई कमी नहीं आने दी जाएगी
- सभी अंतरराष्ट्रीय कमिटमेंट पूरे करेंगे – माल और सेवाओं में खरीदारों के साथ वादे निभाएंगे
- सरकार हर पॉलिसी टूल और एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन का इस्तेमाल करेगी– निर्यातकों को मजबूत सपोर्ट
- पिछले 2 दिनों में निर्देश दिए जा चुके– आज ऑफिस पहुंचते ही और कुछ उपाय फॉर्मलाइज करेंगे
- शिपिंग मंत्रालय और सभी शिपिंग कंपनियों से बातचीत– समस्या का जल्द समाधान निकालेंगे
- कोविड काल में भी भारत ने सभी कमिटमेंट पूरे किए इसी वजह से दुनिया में 'ट्रस्टेड पार्टनर' की पहचान बनी
- भारत दुनिया का भरोसेमंद पार्टनर बना रहेगा हमेशा अंतरराष्ट्रीय वादों को निभाएंगे
06 Mar 2026, 10:11 AM (IST)
ईरान के उप विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को ईरान की ओर से बंद नहीं किया गया है. उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप यह कहते हैं कि वे ईरान के अगले नेता की नियुक्ति करना चाहते हैं, जबकि वे न्यूयॉर्क के मेयर तक की नियुक्ति नहीं कर सकते. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका की तरह “अमेरिकी फुटबॉल वाली मानसिकता” से नहीं सोचता, बल्कि “शतरंज की रणनीतिक सोच” के साथ फैसले लेता है.
06 Mar 2026, 10:08 AM (IST)
06 Mar 2026, 9:01 (IST)
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई सुचारू रखने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दी है.उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और उम्मीद है कि भारत आने वाले समय में अमेरिकी तेल की खरीद भी बढ़ाएगा. उनके मुताबिक यह अस्थायी कदम ईरान की उन कोशिशों से पैदा हुए दबाव को कम करने में मदद करेगा, जिनसे ग्लोबल ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.
05 Mar 2026, 10:38 PM (IST)
खामेनेई के बेटे को ईरान का अगला लीडर बनाए जाने की खबरों पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वह लोग अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. खामेनेई का बेटा कमजोर है. ईरान के नए नेता की नियुक्ति में मुझे भी शामिल होना पड़ेगा, जैसे वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिगेज के मामले में हुआ था.”
उन्होंने आगे कहा कि वह ऐसे किसी नए ईरानी नेता को स्वीकार नहीं करेंगे जो खामेनेई की नीतियों को ही जारी रखे, क्योंकि उनके मुताबिक इससे अमेरिका को 5 साल के अंदर फिर से युद्ध में जाना पड़ सकता है. ट्रंप ने यह भी कहा, “खामेनेई का बेटा मुझे बिल्कुल स्वीकार नहीं है. हम ऐसा नेता चाहते हैं जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके.”
05 Mar 2026, 9:57 PM (IST)
05 Mar 2026, 9:07 PM (IST)
अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने कहा कि अमेरिका भारत को वैसे आर्थिक फायदे नहीं देगा, जैसे उसने पहले चीन को दिए थे. उन्हीं फायदों की वजह से चीन आज दुनिया में अमेरिका का बड़ा आर्थिक प्रतिस्पर्धी बन गया है.
05 Mar 2026, 4:40 PM (IST)
सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद कतर और ओमान के टॉप लीडरशिप के संपर्क में हैं. भारत IEA के साथ US अथॉरिटी के साथ भी संपर्क में हैं. US ने IDFC के जरिए क्रूड सप्लाई करने वाली कार्गो कंपनियों को इंश्योरेंस कवर देने की बात कही है. युद्ध के चलते एग्री सेक्टर के लिए Feriliser की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. अमेरिका से जनवरी से ही LNG की सप्लाई शुरू हो चुकी है.
क्रूड की कीमत बढ़ने से देश के अंदर ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा. पिछले 4 साल से पेट्रोल डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं. क्रूड सप्लाई को लेकर हमारी स्थिति काफी कंफर्टेबल है. हम दुनिया के सभी बड़े सप्लायर के साथ संपर्क में हैं. रूस से क्रूड की सप्लाई भले ही कम हो गई लेकिन सप्लाई लगातार जारी है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में दिक्कत के चलते LNG की करीब 60 MMSQM की कमी आ सकती है. इसके लिए उच्च स्तर पर फैसला लिया जाएगा और इंडस्ट्रियल कंज्यूमर के लिए प्राथमिकता के आधार पर Re-Alloaction किया जाएगा.
दुनियां में इस वक्त ऑयल की कोई कमी नहीं है. हमारे पर स्टॉक और रिफाइनरी के स्तर पर 50 दिनों का स्टॉक है. हम इस वक्त करीब 40 क्रूड सप्लायर के संपर्क में हैं. हमारा आकलन है मौजूदा युद्ध के दौरान क्रूड की कीमतें 84-85 डॉलर प्रति बैरल पर बनी रहेंगी. Confilict खत्म हों के बाद क्रूड की कीमतें फिर से 74 डॉलर प्रति बैरल या इससे नीचे चली जाएंगी.
05 Mar 2026, 4:40 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने भी गैस का ऑफर भारत को दिया है. UAE और US से भी हाल ही में नया कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ है. देश में LPG और LNG की कोई कमी नहीं. पूरे ग्लोबल गैस का 20 फीसदी सिर्फ कतर हैंडल करता है. भारत अन्य सप्लायर्स के साथ भी बातचीत कर रहा है. भारत अभी 195 MMSCMD गैस इंपोर्ट करता है, जिसमें से सिर्फ 60 MMSCMD गैस कतर से सप्लाई होती है.
05 Mar 2026, 4:40 PM (IST)
बैठक में हुई चर्चा के अनुसार भारत ऊर्जा सुरक्षा के मामले में अभी आरामदायक स्थिति में है. क्रूड ऑयल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स (पेट्रोल, डीजल आदि) का कुल स्टॉक 50 दिनों का है (क्रूड के 25 दिन + प्रोडक्ट्स के 25 दिन). यह स्टॉक प्रतिदिन अपडेट हो रहा है और कोई तत्काल कमी नहीं नहीं.
भारत IEA और OPEC के साथ वैकल्पिक सप्लाई के लिए बातचीत कर रहा है. सभी सप्लायर्स और ट्रेडिंग एंटिटीज़ के साथ निरंतर बातचीत जारी है, ताकि सप्लाई चेन मजबूत रहे. सरकार अमेरिकी सरकार के इंश्योरेंस प्रपोजल (टैंकर इंश्योरेंस/शिपिंग रिस्क कवर) को समझने की कोशिश कर रही है, खासकर गल्फ क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए.
05 Mar 2026, 4:07 PM (IST)
सूत्रों के हवाले से खबर. पेट्रोलियम की स्थिति पर लगातार नजर. नए ऑल्टरनेट सोर्स और रूट्स पर चर्चा जारी.आईईए और ओपेक से भी बातचीत जारी. मौजूदा हालात में एलपीजी, एलएनजी, क्रूड खरीद पर देशों से चर्चा. जहाजों के सुरक्षित ट्रांजिट को लेकर भी बातचीत जारी.
05 Mar 2026, 3:55 PM (IST)
05 Mar 2026, 3:35 PM (IST)
ईरान के बयान का असर! युद्ध रुकने की उम्मीद से शेयर बाजार में शानदार उछाल. 285 अंक मजबूत होकर 24,765 पर बंद हुआ निफ्टी. करीब 899 अंक चढ़कर 80,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स.
05 Mar 2026, 3:27 PM (IST)
ब्लूमबर्ग के हवाले से ईरान से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. ईरान ने युद्ध शुरू होने से पहले अमेरिका को ऑफर दिया था. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी की सफाई.
05 Mar 2026, 3:26 PM (IST)
05 Mar 2026, 3:26 PM (IST)
मिडिल ईस्ट हालात पर निगरानी के लिए बनी IMG की बैठक. बैठक में वाणिज्य, व्यापार, शिपिंग, फूड, पेट्रोलियम, खाद, समेत सभी अन्य विषयों पर चर्चा. अपडेट के साथ लगातार नए स्टेप्स पर विचार. पेट्रोलियम स्टॉक अपडेट पर जल्द कुछ नए कदम संभव.
05 Mar 2026, 3:25 PM (IST)
पीएम मोदी बोले, "सिर्फ मिलिट्री से समाधान नहीं निकल सकता चाहे वो यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया". पश्चिम एशिया युद्ध पर दिल्ली में अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी Christopher Landau ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अमेरिका, भारत और अन्य देश मिलकर एक ऐसे परिवर्तन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं जो एक नए सामान्य स्थिति तक पहुंचने में सहायक होगा."