&format=webp&quality=medium)
इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के कम से कम 10 शहरों को निशाना बनाया. (Photo- AI)
Iran-Israel War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत की पुष्टि की है. इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी खामेनेई के मारे जाने का दावा किया था. ट्रंप ने इसे इतिहास के एक क्रूर युग का अंत बताते हुए ईरानी जनता से अपना देश वापस लेने की अपील की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, "इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है...वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया और इज़राइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वो या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके.
ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का यह सबसे बड़ा मौका है. हम सुन रहे हैं कि उनके कई IRGC, मिलिट्री और दूसरी सिक्योरिटी और पुलिस फोर्स अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे इम्युनिटी चाहते हैं. जैसा कि मैंने कल रात कहा था, 'अभी उन्हें इम्यूनिटी मिल सकती है, बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी!"
उम्मीद है कि IRGC और पुलिस शांति से ईरानी देशभक्त के साथ मिल जाएंगे और देश को उस महानता पर वापस लाने के लिए एक यूनिट के तौर पर मिलकर काम करेंगे जिसका वह हकदार है.
यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जानी चाहिए क्योंकि न सिर्फ खामेनेई की मौत हुई है बल्कि देश सिर्फ एक दिन में पूरी तरह बर्बाद हो गया है और यहां तक कि पूरी तरह खत्म हो गया है. भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ्ते बिना रुके जारी रहेगी, या जब तक मिडिल ईस्ट और असल में पूरी दुनिया में शांति के हमारे मकसद को पाने के लिए जरूरी होगा.
अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इन हमलों में ईरान के रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की भी मौत हो गई. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.
बताया जा रहा है कि इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के कम से कम 10 शहरों को निशाना बनाया. हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए की गई है.
लेकिन मामला यहीं नहीं रुका.
जवाब में ईरान ने इजरायल की ओर करीब 400 मिसाइलें दाग दीं. साथ ही उसने कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया. इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में दहशत फैल गई.
इजरायल ने इस सैन्य कार्रवाई को ‘लायन्स रोर’ यानी ‘शेर की दहाड़’ नाम दिया है. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही थी.
राष्ट्रपति ट्रम्प पहले ही ईरान को चेतावनी दे चुके थे. उनके मुताबिक, अमेरिकी सेना का मकसद ईरान की मिसाइल क्षमता को कमजोर करना और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करना है.
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत में सबसे बड़ा टकराव बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट को लेकर है. ईरान इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है और इसे अपनी ‘रेड लाइन’ बता चुका है. तेहरान का साफ कहना है कि उसका मिसाइल प्रोग्राम पूरी तरह रक्षात्मक है. ईरान का दावा है कि जून 2025 में जब उसके परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ था, तब उसी मिसाइल सिस्टम ने देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई थी.
ईरानी अधिकारियों ने बार-बार दोहराया है कि परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत हो सकती है, लेकिन मिसाइल प्रोग्राम या क्षेत्रीय रणनीतिक समूहों पर कोई चर्चा स्वीकार नहीं की जाएगी. उनके मुताबिक, मिसाइल क्षमता छोड़ना मतलब खुद को असुरक्षित बनाना होगा.
इस टकराव ने पूरे मध्य-पूर्व को अस्थिर कर दिया है. अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो यह संघर्ष क्षेत्रीय जंग से आगे बढ़कर वैश्विक संकट का रूप ले सकता है. फिलहाल दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या कूटनीति फिर से काम करेगी या यह सैन्य कार्रवाई और बड़े संघर्ष में बदल जाएगी.
02 Mar 2026, 0:12 (IST)
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के 9 नौसैनिक जहाजों को नष्ट और डुबो दिया है, जिनमें कुछ बड़े और महत्वपूर्ण जहाज भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि आगे भी बाकी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा और ईरान की नौसेना मुख्यालय को भी बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया गया है. हालांकि उन्होंने यह भी तंज भरे अंदाज में कहा कि इसके बावजूद ईरान की नेवी “बहुत अच्छा” कर रही है.
02 Mar 2026, 0:10 (IST)
02 Mar 2026, 0:09 (IST)
01 Mar 2026, 9:44 PM (IST)
भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने कहा है कि इजरायल का स्कूलों या आम नागरिक ठिकानों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने बताया कि इजरायल ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान 2,500 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. अजार ने कहा कि स्कूल पर हमले की खबरों की जांच की जा रही है और यह भी संभव है कि वह किसी मिसफायर या अन्य कारण से हुआ हो. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान और आतंकी संगठन कई बार गलत जानकारी फैलाकर इजरायल को दोष देते हैं. वहीं ईरानी हमलों में इजरायल में कई लोग घायल हुए हैं. दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि इस युद्ध में अमेरिका और इजरायल को कोई जीत नहीं मिलेगी और ईरान लगातार जवाब देता रहेगा.
01 Mar 2026, 9:40 PM (IST)
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए. प्रदर्शनकारी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. कई जगह पथराव, आगजनी और सरकारी व यूएन दफ्तरों पर हमले की भी खबरें आईं. सरकार ने स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए और लोगों से शांतिपूर्ण विरोध की अपील की. साथ ही, पूरे पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
01 Mar 2026, 9:38 PM (IST)
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए नेपाल सरकार ने खाड़ी देशों के लिए वर्क परमिट जारी करना फिलहाल रोक दिया है. यह फैसला आपात कैबिनेट बैठक में लिया गया ताकि विदेश जाने वाले नेपाली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. सरकार ने बताया कि करीब 17 लाख से ज्यादा नेपाली नागरिक मिडिल ईस्ट में रहकर काम कर रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. विदेश मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर निकासी (evacuation) की तैयारी भी कर रहा है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म, 24 घंटे हेल्पलाइन और एक इमरजेंसी रेस्क्यू टीम बनाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि फंसे नागरिकों की तुरंत मदद की जा सके.
01 Mar 2026, 9:35 PM (IST)
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए एलएंडटी (L&T) ने अपने कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उन्हें सतर्क रहने तथा गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों, क्लाइंट्स और जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी. एलएंडटी ने बताया कि मिडिल ईस्ट उसके लिए एक अहम बाजार है और वहां की स्थिति पर मैनेजमेंट लगातार नजर रखे हुए है. कंपनी की ग्राउंड टीमें रियल-टाइम जानकारी दे रही हैं और सभी कर्मचारी व संपत्तियां फिलहाल सुरक्षित हैं. साथ ही विदेश मंत्रालय ने भी वेस्ट एशिया की स्थिति को देखते हुए भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को वीजा सहायता के लिए FRRO से संपर्क करने की सलाह दी है.
01 Mar 2026, 9:19 PM (IST)
चीन के विदेश मंत्रालय ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की है. चीन ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का खुला उल्लंघन बताया. मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि किसी देश के सर्वोच्च नेता पर हमला उसकी संप्रभुता और सुरक्षा पर सीधा हमला है. चीन ने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने और तनाव को और न बढ़ाने की अपील की है. विदेश मंत्री वांग यी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत में भी कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले, खासकर बातचीत के दौरान, बिल्कुल अस्वीकार्य हैं. चीन ने मध्य पूर्व और दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत पर जोर दिया.
01 Mar 2026, 9:18 PM (IST)
अमेरिका और इजराइल ने पहले ईरान पर हमला किया और अब ईरान भी जवाबी कार्रवाई करने लगा है. अमेरिकी सेना (Central Command) ने पुष्टि की है कि ईरान के खिलाफ चल रहे इस सैन्य ऑपरेशन में 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और 5 बुरी तरह घायल हुए हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इजरायल और उसके सहयोगी देशों पर मिसाइलों और ड्रोन्स की बरसात कर दी है. यह युद्ध अब केवल दो देशों के बीच नहीं रहा, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले रहा है.
01 Mar 2026, 8:32 PM (IST)
मध्य पूर्व में बदलते सुरक्षा हालातों और समुद्री यातायात पर लगी पाबंदियों के जवाब में, दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी एमएससी (MSC) ने एक बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने गल्फ क्षेत्र में मौजूद और वहां जाने वाले अपने सभी जहाजों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा है. यह कदम क्रू की सुरक्षा और समुद्री संचालन को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है.
01 Mar 2026, 7:25 PM (IST)
इजरायल ने अपने बयान में कहा है कि यह संघर्ष सिर्फ दो देशों के बीच की लड़ाई नहीं है. प्रवक्ता मारमोरस्टीन के मुताबिक, ईरान के शासन ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों से 8 देशों को निशाना बनाया है, जिनमें कुछ अरब देश भी शामिल हैं. इजरायल ने यह भी साफ किया कि उसका झगड़ा ईरान की आम जनता से नहीं है, बल्कि वह केवल उस शासन को “अस्तित्व के खतरे” के रूप में देखता है. उनका कहना है कि इस ऑपरेशन का मकसद आम लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि खतरे को खत्म करना है. साथ ही इजरायल ने दावा किया कि इसके बाद ईरान की जनता को अपना भविष्य खुद चुनने और ज्यादा आजादी पाने का मौका मिल सकता है.
01 Mar 2026, 7:19 PM (IST)
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है.
यूएसएस अब्राहम लिंकन अमेरिकी नौसेना का निमित्ज़ क्लास का पांचवां एयरक्राफ्ट कैरियर है, जिसमें एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात हैं. इसके साथ तीन विध्वंसक पोत और एक परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी भी रहती है. बीबीसी द्वारा सत्यापित सैटेलाइट तस्वीरों में इसे 15 फरवरी को ओमान तट के पास देखा गया था. अमेरिका ने अभी प्रतिक्रिया नहीं दी है.
01 Mar 2026, 6:57 PM (IST)
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हालिया सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें “पागलपन भरा” कदम बताया. उन्होंने कहा कि इन हमलों और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या से पूरी दुनिया सदमे में है. विजयन ने चेतावनी दी कि खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय, खासकर केरल के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर किसी देश के नेता की हत्या करना बेहद अमानवीय और खतरनाक है.
01 Mar 2026, 6:37 PM (IST)
संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के जवाबी हमलों के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं. यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने बताया कि 165 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया, जिनमें से 152 को नष्ट कर दिया गया, जबकि दो क्रूज मिसाइलों को भी रोक लिया गया. इसके अलावा 541 ईरानी ड्रोन देखे गए, जिनमें से 506 को मार गिराया गया. हमलों में मारे गए लोगों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं.
01 Mar 2026, 6:34 PM (IST)
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सऊदी अरब ने कड़ा रुख अपनाया है. सऊदी विदेश मंत्रालय ने रविवार को ईरान के राजदूत को तलब किया. यह कदम उस एक दिन बाद उठाया गया, जब सऊदी अरब ने आरोप लगाया कि ईरान ने उसके क्षेत्र और कुछ अन्य खाड़ी देशों पर हमले किए.
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि किंगडम और कई भाई देशों को निशाना बनाने वाले ईरान के खुले हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है. क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है.
01 Mar 2026, 6:34 PM (IST)
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इजरायल के बेइत शेमेश शहर में रविवार को हुए एक ईरानी मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. यह घटना अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सामने आई है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.
01 Mar 2026, 5:44 PM (IST)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक पुतिन ने इसे एक "क्रूर हत्या" बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवीय नैतिकता का अपमान है. पुतिन ने खामेनेई को रूस का एक खास दोस्त और एक "शानदार राजनेता" बताया. रूस और ईरान के बीच पिछले कुछ सालों में काफी करीबी रही है, ऐसे में पुतिन का यह बयान अमेरिका के लिए बड़ी चेतावनी माना जा रहा है.
01 Mar 2026, 5:37 PM (IST)
CBSE ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं मध्य-पूर्व के कई देशों में स्थगित कर दी हैं. ये परीक्षाएं 2 मार्च 2026 को होनी थीं, जिन्हें क्षेत्रीय परिस्थितियों के चलते टाल दिया गया है. बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में नई परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी.
01 Mar 2026, 4:46 PM (IST)
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए अपनी उड़ानों की अस्थायी रोक को 2 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे (IST) तक बढ़ा दिया है. इस फैसले से प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर सीधे सूचना दी जा रही है.
कंपनी ने बताया कि 28 फरवरी 2026 तक टिकट बुक कराने वाले और 5 मार्च 2026 तक यात्रा तय रखने वाले यात्रियों को बिना किसी तारीख बदलाव शुल्क के यात्रा आगे बढ़ाने की सुविधा दी जाएगी. साथ ही, टिकट रद्द करने पर पूरी राशि उसी माध्यम से वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस जरूर जांचें और अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखें.
01 Mar 2026, 4:44 PM (IST)
अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच पहली बार येरुशलम में खतरे का सायरन बजा है. यह सायरन आने वाले ड्रोन हमले की चेतावनी देने के लिए बजाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, शहर में ड्रोन घुसने की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया.
न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में एक्सपर्ट्स ने बताया कि ड्रोन्स को सामान्य मिसाइलों के मुकाबले पहचानना ज्यादा मुश्किल होता है. ये बिना पायलट के उड़ने वाले यंत्र होते हैं और कई बार इज़राइल की एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर अंदर तक पहुंचने में सफल हो जाते हैं. इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और एयर डिफेंस को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है.
01 Mar 2026, 3:48 PM (IST)
कतर में में ऑयल टैंकर पर हमला
ईरान ने ओमान सल्तनत के कमर्शियल पोर्ट दुकम और उसके तट के पास एक तेल टैंकर को निशाना बनाकर हमला किया गया है. कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है. कतर इन हमलों को सल्तनत की संप्रभुता का उल्लंघन, एक मंज़ूर नहीं होने वाला तनाव, और एक ऐसे देश को कायरतापूर्ण निशाना बनाना बताता है जो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान और इंटरनेशनल कम्युनिटी के बीच संकट को कम करने और बाकी मुद्दों को सुलझाने के लिए अच्छी बातचीत को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से बीच-बचाव कर रहा है।
विदेश मंत्रालय, कतर की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले सभी कदमों में ओमान सल्तनत के साथ अपनी पूरी एकजुटता की पुष्टि करता है.
01 Mar 2026, 3:44 PM (IST)
IDF का दावा, ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ को मार गिराया
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट किया कि ईरानी सेना के चीफ ऑफ़ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसवी को मार गिराया गया. इसके अलावा, IDF ने तेहरान में टॉप ईरानी सिक्योरिटी लीडरशिप के 7 सदस्यों और 40 सीनियर कमांडरों पर हमला किया और उन्हें मार गिराया.
01 Mar 2026, 3:15 PM (IST)
एयर इंडिया ने कई उड़ानें रद्द कर दीं
Air India ने मिडिल ईस्ट की स्थिति के कारण कई उड़ाने रद्द कर दी हैं.
01 Mar 2026, 2:22 PM (IST)
Emirates ने दुबई से जुड़ी सभी उड़ानें कीं रद्द
कई रीजनल एयरस्पेस बंद होने की वजह से, एमिरेट्स ने दुबई आने-जाने वाले सभी ऑपरेशन सोमवार, 2 मार्च को UAE टाइम के हिसाब से 1500 बजे तक कुछ समय के लिए रोक दिए हैं. हम हालात पर नज़र रख रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं.
01 Mar 2026, 1:55 PM (IST)
खामेनेई की मौत के विरोध में कराची में प्रदर्शन में 9 लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान के कराची में हुए विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है
01 Mar 2026, 1:53 PM (IST)
ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ शुरू होने के बाद पहली बार IDF का बयान
आईडीएफ ने कहा, तेहरान के बीचों-बीच ईरानी आतंकी शासन के ठिकानों पर हमला कर रहा है. IDF इंटेलिजेंस से गाइडेंस लेकर, इजरायली एयर फ़ोर्स ने तेहरान में ईरानी आतंकी शासन के ठिकानों पर हमलों की एक लहर शुरू कर दी है. पिछले दिन, इजरायली एयर फोर्स ने हवाई बढ़त बनाने और तेहरान तक का रास्ता बनाने के लिए बड़े पैमाने पर हमले किए.
01 Mar 2026, 11:40 AM (IST)
ईरान पर मिलिट्री एक्शन तुरंत रुके- चीन
चीन, अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर किए गए मिलिट्री हमलों को लेकर बहुत परेशान है. ईरान की सॉवरेनिटी, सिक्योरिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी का सम्मान किया जाना चाहिए. चीन मिलिट्री एक्शन को तुरंत रोकने, टेंशन वाली स्थिति को और न बढ़ाने, बातचीत और नेगोशिएशन फिर से शुरू करने और मिडिल ईस्ट में शांति और स्टेबिलिटी बनाए रखने की कोशिश करने की मांग की है.
01 Mar 2026, 10:58 AM (IST)
ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई.
01 Mar 2026, 9:25 (IST)
ईरान पर US-इजरायली हमले का विरोध
सेंट्रल ईरान के इस्फ़हान शहर में लोग ईरान पर US-इजरायली हमले का विरोध करने और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए हैं.
(Input- ANI)
01 Mar 2026, 8:37 (IST)
ईरान में 30 ज्यादा से ठिकानों पर हमला
इजरायल डिफेंस फोर्सेज़ का कहना है कि हमले जारी हैं, अब तक पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से ज्यादा ठिकानों पर हमले हुए हैं, जिनमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, सरकार के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं.
01 Mar 2026, 8:13 (IST)
ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा
ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा, सरकारी मीडिया रिपोर्ट: रॉयटर्स
01 Mar 2026, 7:37 (IST)
तेहरान ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की
ईरान की सेना (IRGC), सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल 'प्रेस टीवी' (Press TV) ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी.
01 Mar 2026, 7:23 (IST)
01 Mar 2026, 7:22 (IST)
'इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है'
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, "इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है...वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया और इज़राइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वो या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके.
28 Feb 2026, 11:27 PM (IST)
मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने 1 मार्च 2026 को निर्धारित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है. एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है.
एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, मौजूदा सुरक्षा स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है और उसी के आधार पर उड़ानों के संचालन में बदलाव किए जा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...
28 Feb 2026, 10:43 PM (IST)
रिपोर्ट्स के मुताबिक: ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलसंधि (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है. यह दुनिया के लिए एक बड़ी चेतावनी है क्योंकि वैश्विक तेल व्यापार का लगभग 20% हिस्सा इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है. इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उछाल आने का खतरा पैदा हो गया है.
28 Feb 2026, 10:09 PM (IST)
दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमले की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे ईरान का ड्रोन बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. इलाके में विस्फोट जैसी आवाज सुनने की बात कही जा रही है.
28 Feb 2026, 8:49 PM (IST)
ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर भारत ने गहरी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की है. भारत ने जोर दिया है कि नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और कूटनीति (Diplomacy) के जरिए विवाद सुलझाया जाए. साथ ही, क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की गई है.
28 Feb 2026, 8:47 PM (IST)
ईरान पर हमलों के बाद 'सुप्रीम लीडर' अली खामेनेई जल्द करेंगे देश को संबोधित. अल-आलम टीवी के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद खामेनेई का यह संबोधन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
28 Feb 2026, 7:55 PM (IST)
मध्य पूर्व और फारस की खाड़ी में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण DGCA ने भारतीय एयरलाइंस के लिए एक जरूरी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. इसमें ईरान, इराक, इजरायल, यूएई, कतर, ओमान समेत कई देशों के हवाई क्षेत्र में किसी भी ऊंचाई पर उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई है.
28 Feb 2026, 7:53 PM (IST)
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजदेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मोहम्मद पकपोर के मारे जाने की आशंका है. यह जानकारी इज़रायल की सैन्य कार्रवाई से जुड़े दो सूत्रों और एक क्षेत्रीय सूत्र ने दी है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
28 Feb 2026, 7:25 PM (IST)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर किए गए जवाबी हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ संयुक्त बयान जारी किया. बयान में कहा गया कि ईरान को अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम रोकने चाहिए और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने वाली गतिविधियां बंद करनी चाहिए. तीनों देशों ने कहा कि वे इन हमलों में शामिल नहीं थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के संपर्क में हैं. उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया.
28 Feb 2026, 7:25 PM (IST)
विदेश मंत्रालय (MEA) ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है. एक आधिकारिक बयान में भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, हालात को और न बिगाड़ने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखने की अपील की है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि तनाव कम करने और मूल मुद्दों का समाधान निकालने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए. साथ ही, सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात भी कही गई है. मंत्रालय ने यह भी बताया कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं. नागरिकों को सतर्क रहने, दूतावास से संपर्क बनाए रखने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.
28 Feb 2026, 7:17 PM (IST)
तेहरान में मौजूद रूसी दूतावास ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे ईरान छोड़ दें. दूतावास ने कहा है कि लोग आर्मेनिया या अज़रबैजान के रास्ते देश से बाहर निकल सकते हैं.
28 Feb 2026, 7:15 PM (IST)
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, लड़कियों के एक स्कूल पर हुए हमले में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आज स्कूल को तीन मिसाइल हमलों से निशाना बनाया गया. इन हमलों में 63 लोग घायल भी हुए हैं.
28 Feb 2026, 6:29 PM (IST)
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर जनरल मोहम्मद पकपोर की अमेरिका-इज़रायल के संयुक्त हमलों में मौत होने की आशंका जताई जा रही है. यह जानकारी The Times of Israel ने दी है. बताया गया है कि आज सुबह हुए इन हमलों में ईरान के कई बड़े सैन्य अधिकारियों और नेताओं को निशाना बनाया गया.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन भी इन हमलों के दायरे में थे. मोहम्मद पकपोर को अली खामेनेई ने उस समय कमांडर नियुक्त किया था, जब उनके पूर्ववर्ती हुसैन सलामी जून 2025 में 12 दिन चले युद्ध के दौरान इज़रायल के एक हमले में मारे गए थे.
28 Feb 2026, 6:28 PM (IST)
मध्य पूर्व के संकट को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान सुरक्षा की समीक्षा की है. एयरलाइंस को रूट बदलने और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. देश के प्रमुख हवाई अड्डों को किसी भी आपातकालीन लैंडिंग के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. मंत्रालय विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर यात्रियों की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए है. यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी एयरलाइंस के साथ नियमित संपर्क रखें.
28 Feb 2026, 6:27 PM (IST)
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी शहर मीनाब में एक लड़कियों के प्राइमरी स्कूल पर हुए इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है. इस हमले में करीब 60 लोग घायल भी हुए हैं. यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने दी है.
28 Feb 2026, 5:27 PM (IST)
| गंतव्य देश | निर्धारित उड़ानें | रद्द उड़ानें | रद्द प्रतिशत |
| सऊदी अरब | 1,277 | 28 | 2.19% |
| संयुक्त अरब अमीरात | 1,067 | 94 | 8.81% |
| कतर | 335 | 34 | 10.15% |
| ईरान | 307 | 9 | 2.61% |
| ओमान | 122 | 5 | 4.10% |
| इजरायल | 107 | 40 | 37.38% |
| जॉर्डन | 105 | 14 | 13.33% |
| बहरीन | 102 | 9 | 8.82% |
| कुल | 3,422 | 232 | 6.78% |
28 Feb 2026, 5:10 PM (IST)
28 Feb 2026, 4:33 PM (IST)
28 Feb 2026, 4:18 PM (IST)
28 Feb 2026, 3:58 PM (IST)
28 Feb 2026, 3:45 PM (IST)
28 Feb 2026, 3:33 PM (IST)
28 Feb 2026, 3:22 PM (IST)
28 Feb 2026, 3:15 PM (IST)
28 Feb 2026, 3:00 PM (IST)
28 Feb 2026, 2:57 PM (IST)
28 Feb 2026, 2:50 PM (IST)
28 Feb 2026, 2:41 PM (IST)
28 Feb 2026, 2:27 PM (IST)
28 Feb 2026, 2:26 PM (IST)
ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह खाली कर दिया है. ईरान की पैरामिलिट्री रेवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि उसने इजरायल को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों की अपनी लहर दाग दी है.
28 Feb 2026, 2:14 PM (IST)
28 Feb 2026, 2:08 PM (IST)
28 Feb 2026, 2:05 PM (IST)
Iran-Israel War Live: ईरान को परमाणु देश नहीं बनने देना है- नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के नाम बयान जारी किया. इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया है. यह ऑपरेशन ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत खुद अपने हाथों में लेने के हालात पैदा करेगा. नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को न्यूक्लियर हथियारों से लैस होने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. (Input- ANI)
28 Feb 2026, 1:31 PM (IST)
28 Feb 2026, 1:21 PM (IST)
28 Feb 2026, 1:11 PM (IST)
28 Feb 2026, 1:09 PM (IST)
Iran-Israel War Live: ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें
ईरान का जवाबी हमला भी शुरू हो गया है. ईरान ने तेल अवीव पर हमला किया है. ईरान के मिसाइल लॉन्च करने की खबर के बाद इज़राइल ने पूरे देश में चेतावनी जारी की.
28 Feb 2026, 1:08 PM (IST)
28 Feb 2026, 1:04 PM (IST)
28 Feb 2026, 1:00 PM (IST)
Iran conflict Live: इराक ने अपना एयरस्पेस बंद किया
इजरायल के ईरान पर हवाई हमले शुरू करने के बाद इराक ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.
(Input- ANI)
28 Feb 2026, 12:56 PM (IST)
Iran Conflict Live: खामेनेई को सुरक्षित जगह पर भेजा गया
एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. इजरायल ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ पहले से हमला किया है, जिसमें तेहरान में कई धमाके होने की खबर है. (Input- ANI)
28 Feb 2026, 12:54 PM (IST)
Iran Conflict Live: इजरायल में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें. भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजरा/ली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें. (Input- ANI)
28 Feb 2026, 12:53 PM (IST)
28 Feb 2026, 12:49 PM (IST)
पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज ने ट्वीट किया, पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया. यह लोगों को इज़राइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की आशंका के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है. IDF इस बात पर जोर देता है कि लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध किया जाता है. (Input- ANI)