Lebanon Pager Blast: पेजर के बाद लेबनान में हुआ अब वॉकी-टॉकी विस्फोट, 3 की मौत- सैकड़ों घायल

Lebanon Pager Blast: लेबनान में पेजर विस्फोटों में मारे गए चरपंथी संगठन हिज्बुल्ला के तीन सदस्यों और एक बच्चे के जनाजे के दौरान बुधवार को कई धमाके हुए.
Lebanon Pager Blast: पेजर के बाद लेबनान में हुआ अब वॉकी-टॉकी विस्फोट, 3 की मौत- सैकड़ों घायल

Lebanon Pager Blast: लेबनान में पेजर विस्फोटों में मारे गए चरपंथी संगठन हिज्बुल्ला के तीन सदस्यों और एक बच्चे के जनाजे के दौरान बुधवार को कई धमाके हुए. मौके पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं ने यह जानकारी दी. हिज्बुल्ला के अल मनार टीवी की खबर के मुताबिक लेबनान के विभिन्न इलाकों में विस्फोट हुए. उसने बताया कि ये विस्फोट वॉकी-टॉकी में हुए.

एक अन्य कंपनी ने बुधवार को बताया कि हिज्बुल्ला द्वारा इस्तेमाल किए गए जिन पेजर में विस्फोट हुए हैं उनका निर्माण हंगरी की एक कंपनी ने किया था. इन विस्फोटों के पीछे इजराइल का हाथ होने का आरोप लगाये जा रहे हैं.

इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष बढ़ा

Add Zee Business as a Preferred Source

इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष के बीच इन विस्फोटों के बाद तनाव और बढ़ गया है, जिसके एक पूर्ण युद्ध में तब्दील होने का खतरा उत्पन्न हो गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6