इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइल, इमरजेंसी घोषित, अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर के पास हुआ हमला

इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है. ईरान के हमले के बाद पूरे इजरायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. वहीं, नागरिकों को सुरक्षित स्थान में भेजने के आदेश दिए गए हैं.
इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइल, इमरजेंसी घोषित, अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर के पास हुआ हमला

इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज के मुताबिक, पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए हैं. मोबाइल फोन पर भी एडवांस अलर्ट भेजकर लोगों को सुरक्षित स्थानों (प्रोटेक्टेड स्पेस) के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं. यह एक एहतियाती चेतावनी है, ताकि जनता संभावित मिसाइल हमले की स्थिति में तैयार रह सके. IDF ने दोहराया है कि नागरिक तुरंत सुरक्षित स्थानों के पास रहें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. एसोसिएट प्रेस के मुताबिक इजरायल के ये हमले ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह खामनेई के दफ्तर के पास हुआ है. इजरायल ने कहा है कि हमला ईरान में तख्तापलट और सत्ता परिवर्तन के लिए हुआ है.

सुरक्षित जगह पर भेजे गए खोमनई

रॉयटर्स को एक अधिकारी ने बताया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खोमनई तेहरान में नहीं है. उन्हें किसी सुरक्षित जगह पर भेज दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुनाई दे रही हैं साइरन की आवाज

  • इजरायल में सायरन बजने लगे हैं. इजरायल की सेना के मुताबिक मिसाइल दागे जाने की आशंको का देखते हुए जनता को तैयार करने के लिए एक एहतियाती कदम उठाया गया है.
  • इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के मुताबिक इजरायल ने अपने देश पर मंडरा रहे खतरों को पहले ही खत्म करने के लिए यह हमला किया है.
  • इजरायल के अधिकारियों द्वारा बेहद गंभीर अलर्ट जारी होने के साथ ही यरुशलम में सायरन बजने की आवाजें सुनी गई हैं.
  • अल जजीरा के मुताबिक तेहरान के आसमान में धुएं के दो गुबार उठते देखे गए हैं.
  • हमले के बाद ईरान में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

अमेरिका भी अटैक में शामिल, इजरायल ने की पुष्टि

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान पर हमला करने के बाद इजरायल ने अपने हवाई स्पेस को बंद कर दिया है. इजरायल ने इस बात की भी पुष्टि की है कि तेहरान पर हुए इस सरप्राइज स्ट्राइक में अमेरिका भी शामिल है.

  • अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त में AP को बताया कि सैन्य अभियान में अमेरिका भी शामिल है.
  • अमेरिका का बसे बड़ा एयरक्राफ्ट भी हमले में शामिल है. अमेरिका के 50 फाइटर जेट पहले ही मिडिल ईस्ट पहुंच चुके हैं.
  • व्हाइट हाउस ने तुरंत कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.
  • AP के मुताबिक ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, पायलटों को चेतावनी जारी कर दी है. फोन सर्विसेज को काट दिया गया है.

क्या है ईरान और अमेरिका के बीच विवाद

ईरान के साथ अमेरिका के टकराव का बड़ा कारण ईरान का परमाणु कार्यक्रम है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु प्रोग्राम को सीमित करना चाहते हैं. बीते दिनों ईरान के अंदर सत्ता विरोधी प्रदर्शन और आंतरिक कलह को ट्रंप अपने लिए एक मौके के तौर पर देख रहे हैं. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि वह प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने का दुस्साहस न करें. वहीं, ईरान का कहना है कि उसे यूरेनियम संवर्धन का अधिकार है. ईरान ने चेतावनी दी थी कि यदि उस पर हमला हुआ तो मध्यपूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने और जवान उसके निशान पर होंगे.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6