&format=webp&quality=medium)
ईरान, इजरायल-अमेरिका की जंग की जद में आया मध्यपूर्व सुलग रहा है. तेहरान और तेल अवीव लगातार एक दूसरे पर मिसाइल अटैक कर रहे हैं. ईरान ने अब तक 13 देशों पर हमला किया है, जिसमें अमेरिकी एयरबेस पर निशाना साधा जा रहा है. गौरतलब है कि ईरान से कोई बैलेस्टिक या क्रूज मिसाइल इजरायल की तरफ दागी जाती है तो उसे एक नहीं बल्कि कई देशों, रडार ट्रैकिंग और मॉर्डन एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देना पड़ता है.
ईरान से दागी गई मिसाइल को सबसे पहले इराक के ऊपर से गुजरना पड़ता है. इराक में अमेरिका का पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात है.
ईरान की मिसाइल यदि एयरस्पेस को पार करके आगे बढ़ भी जाए तो उसे भूमध्य सागर में तैनात अमेरिकी नेवल वॉरशिप अपनी एंटी-मिसाइल सिस्टम के साथ ट्रैक करते हैं. मिसाइल को जमीन, हवा और समंदर तीनों जगह से रोकने की कोशिश की जाती है.
पांच लेयर्स वाला मिसाइल डिफेंस सिस्टम

इजरायल के इतने कड़े सुरक्षा घेरों के बावजूद ईरानी मिसाइलें इन सभी लेयरर्स को पार करके इजरायल के तेल अवीव, हाइफा, अश्कलोन और यरुशलम जैसे शहरों पर जाकर गिरती हैं, तो यह कोई आम बात नहीं है. शायद यह उस निजाम को दर्शाता है, जिसे ईरान ने पिछले 20 साल में अपने दुश्मनों का गुरूर तोड़ने के लिए तैयार किया गया है.
सवाल: ईरान की मिसाइलें इजरायल तक पहुंचने के लिए किन देशों से गुजरती है?
जवाब: ईरान की मिसाइलें इराक, सीरिया, जॉर्डन के एयरस्पेस से होकर गुजरती है.
सवाल: इराक में मिसाइलों को रोकने के लिए कौन सा सिस्टम तैनात है?
जवाब: इराक में अमेरिका का पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात है.
सवाल: भूमध्य सागर में मिसाइलों को कौन ट्रैक करता है?
जवाब: भूमध्य सागर में तैनात अमेरिकी नेवल वॉरशिप अपने एंटी मिसाइल सिस्टम के जरिए ट्रैक करती है.
सवाल: इजरायल का एंटी मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम कितने लेयरों का है?
जवाब: इजरायल का एंटी मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम कुल 5 लेयर्स का है.
सवाल: इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम के 5 लेयर के क्या नाम हैं?
जवाब: 5 लेयर का नाम: एरो, थाड, पैट्रियट, डेविड्स स्लिंग और आयरन डोम शामिल है.