&format=webp&quality=medium)
राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दी चेतावनी (Pic Credit: Reuters)
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने शनिवार को दावा किया है कि दुबई में उसने अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है. ईरानी की सरकारी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इरान ने दुबई में अमेरिका के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने का दावा किया है. ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेजेशकियान ने सोशल मीडिया पर कहा है कि अगर उनके इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया तो ईरान पलटवार करन में पीछे नहीं रहेगा.
ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेजेशकियान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम कई बार कह चुके हैं कि ईरान पहले हमला नहीं करता है. हमारे बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया जाता है, तो हम जोरदार पलटवार करेंगे."
CBS न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागन द्वारा 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों को मिडिल ईस्ट में तैनात करने की योजना है. इसमें कमांड घटक और जमीन बल शामिल हो सकते हैं.
खर्ग आइलैंड में ग्राउंड ऑपरेशन पर विचार
सीएनन की न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक खर्ग द्वीप पर ऑपरेशन का मकसद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खुलवाने के लिए दबाव के तौर पर इस्तेमाल करना है. सीएनएन को सूत्रों ने बताया कि जवाब में ईरान ने खर्ग आइलैंड की सुरक्षा बढ़ा दी है. वहां एंटी-पर्सनल और एंटी-आर्मर माइन्स (सुरंगें) बिछाई गई हैं और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. खर्ग द्वीप ईरान के लिए बेहद अहम है क्योंकि देश का लगभग 90 फीसदी कच्चा तेल यहीं से निर्यात होता है.