&format=webp&quality=medium)
Donald Trump (Photo Credit: Reuters)
पश्चिम एशिया का युद्ध बेहद नाजुक मोड़ पर खड़ा है. इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने के बाद एक बार फिर शांति की नई उम्मीद जगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल में ऐलान किया है कि इजरायल और लेबनान 34 साल में पहली बार बातचीत करने जा रहे हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को, अमेरिका ने इजरायल और लेबनान के साथ त्रिपक्षीय मीटिंग की मेजबान की थी, 1993 के बाद यह पहला हाई लेवल संपर्क था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "इजरायल और लेबनान के बीच थोड़ी राहत देने की कोशिश कर रहा हूं. दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई लगभग 34 साल हो गए हैं. यह कल होगा. शानदार!"
इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान को जारी रखा है. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि सेना दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की पूर्व राजधानी बिंट जेबिल पर प्रहार कर रहे हैं.
पीएम नेतन्याहू ने कहा- 'ताकत के जरिए शांति स्थापित करना लक्ष्य'
इजरायल के पीएम ने ईरान के साथ मुद्दे पर भी अहम अपडेट दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अमेरिका लगातार ईरान के साथ अपने संपर्कों की जानकारी इजरायल को दे रहा है. दोनों देशों के टारगेट एक जैसे हैं, जिसमें ईरान से संवर्धित परमाणु सामग्री को हटाना, ईरान के अंदर संवर्धन क्षमताओं को पूरी तरह से रद्द करना और व्यापारिक समुद्री स्ट्रेट्स जैसे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोलना है. नेतन्याहू के मुताबिक आगे स्थिति क्या होगी, यह कहना जल्दबाजी होगा. अगर संघर्ष दोबारा शुरू होता है तो इजरायल किसी भी हालात के लिए तैयार है.
सवाल: इजरायल और लेबनान के बीच कितने वक्त बाद बातचीत हो रही है?
जवाब: इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद बातचीत हो रही है.
सवाल: इजरायल और लेबनान के बीच बातचीत की मेजबानी कौन कर रहा है?
जवाब: इजरायल और लेबनान के बीच बातचीत की मेजबानी अमेरिका कर रहा है.
सवाल: अमेरिका की मेजबानी में हुई त्रिपक्षीय मीटिंग का मुख्य फोकस क्या था?
जवाब: अमेरिका, इजरायल और लेबनान के बीच हुई इस मीटिंग का मुख्य फोकस सीजफायर और सुरक्षा सहयोग पर था.
सवाल: शांति वार्ता में लेबनान की मुख्य मांग क्या है?
जवाब: लेबनान ने नवंबर 2024 के युद्धविराम समझौते को पूरी तरह लागू करने और क्षेत्रीय संप्रभुता को सम्मान करना था.
सवाल: इजरायल ने क्या लेबनान पर हमला किया है?
जवाब: इजरायल ने लेबनान के बिंट जेबिल पर हमला किया है.