27 मई 2026 की रात ईरान की तरफ से संघर्षविराम (Ceasefire) का गंभीर उल्लंघन करते हुए कुवैत पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई, जिसे कुवैती सेना ने हवा में ही मार गिराया. इससे ठीक कुछ घंटे पहले ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास 5 आत्मघाती ड्रोन से हमला किया था, जिन्हें अमेरिकी सेना ने नष्ट कर दिया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी और सतर्कता बनाए रखने की बात कही है.
ईरान ने संघर्षविराम तोड़कर कुवैत पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भेजे 5 आत्मघाती ड्रोन. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)