&format=webp&quality=medium)
(प्रतीकात्मक फोटो: AI)
Iran US Tension: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में एक बड़ी खबर सामने आई है. पिछले 24 घंटों से लापता अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल के पायलट को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित खोज निकाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग सफल 'सर्च एंड रेस्क्यू' ऑपरेशन चलाकर अपने दो पायलटों को दुश्मन के इलाके (ईरान) से बाहर निकाला है. यह सैन्य इतिहास में अपनी तरह की पहली घटना मानी जा रही है.
ईरान में चल रहे सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिका का एक F-15E स्ट्राइक ईगल विमान गिरा दिया गया था. इसके बाद से ही पायलट लापता था. अमेरिकी रेस्क्यू टीमों को पायलट तक पहुंचने के लिए ईरान की जमीन पर भारी गोलीबारी और भीषण रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा.
बता दें, ईरानी सेना ने लापता क्रू मेंबर को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था और खबर है कि उसे पकड़ने में मदद करने वाली किसी भी जानकारी के लिए 60,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की थी. हालांकि, अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को सुरक्षित निकालकर सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर पोस्ट में लिखा, मेरे निर्देश पर, अमेरिकी सेना ने उन्हें वापस लाने के लिए दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमान भेजे. उन्हें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वे बिल्कुल ठीक हो जाएंगे.
ट्रंप ने लिखा, यह चमत्कारिक 'खोज और बचाव अभियान' कल एक अन्य बहादुर पायलट के सफल बचाव के अतिरिक्त है, जिसकी हमने पुष्टि नहीं की थी क्योंकि हम अपने दूसरे बचाव अभियान को खतरे में नहीं डालना चाहते थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अमेरिकी सेना के इतिहास में यह पहली बार है जब दो अमेरिकी पायलटों को दुश्मन के इलाके में अलग-अलग बचाया गया है. हम कभी भी किसी अमेरिकी वॉरफाइटर को पीछे नहीं छोड़ेंगे! यह एक बार फिर साबित करता है कि हमने ईरानी आसमान पर जबरदस्त एयर डॉमिनेंस और श्रेष्ठता हासिल कर ली है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ट्रंप ने अमेरिकी सेना को सबसे अच्छा और खतरनाक बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा पल है जिस पर सभी अमेरिकियों, रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और बाकी सभी को गर्व होना चाहिए और इसके लिए एकजुट होना चाहिए. हमारे पास सच में दुनिया के इतिहास की सबसे अच्छी, सबसे प्रोफेशनल और खतरनाक सेना है. भगवान अमेरिका को आशीर्वाद दें, भगवान हमारे सैनिकों को आशीर्वाद दें और सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं.
ये भी पढ़ें- ईरान से जंग की तैयारी? ट्रंप ने खोला 1.5 ट्रिलियन डॉलर का 'खजाना', रक्षा बजट में 44% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, F-15E एयरक्राफ्ट को सेंट्रल ईरान के ऊपर टारगेट किया गया था और माना जा रहा है कि यह कोगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में गिरा. हालांकि, ईरानी अधिकारियों की तरफ से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है.
Q1. क्या हुआ था इस घटना में?
अमेरिका का F-15E फाइटर जेट ईरान में गिर गया था, जिसके बाद पायलट लापता हो गया था.
Q2. पायलट को कैसे खोजा गया?
अमेरिकी सेना ने बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें कई विमान और विशेष टीमें शामिल थीं.
Q3. क्या रेस्क्यू ऑपरेशन आसान था?
नहीं, टीमों को दुश्मन के इलाके में भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा.
Q4. पायलट की हालत कैसी है?
उसे कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह सुरक्षित बताया जा रहा है.
Q5. क्या पायलट को बाहर निकाल लिया गया है?
अभी सबसे बड़ी चुनौती उसे ईरान से सुरक्षित बाहर निकालना है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)