अमेरिका-ईरान युद्ध में शांति के साफ संकेत, ट्रंप बोले डील फाइनल स्टेज में, कूटनीति के हक में पेजेशकियन

ईरान और अमेरिका के बीच पहली बार युद्ध के साफ संकेत मिल रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने खुले तौर पर कहा है कि ईरान के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर बातचीत आखिरी चरण में है. वहीं, ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेजिशकियान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
अमेरिका-ईरान युद्ध में शांति के साफ संकेत, ट्रंप बोले डील फाइनल स्टेज में, कूटनीति के हक में पेजेशकियन

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दिए युद्ध खत्म होने के साफ संकेत (Photo: Reuters)

28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध फिलहाल सीजफायर की नाजुक डोर से लटका हुआ है. अब अमेरिका और ईरान के बीच पहली बार युद्ध खत्म होने के साफ संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खुले तौर पर ऐलान किया है कि ईरान के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर बातचीत आखिरी चरण में है. इसके चलते जल्द ही तेल के दाम तेजी से गिरेंगे. दूसरी तरफ, ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेजेशकियन ने भी कूटनीति और शांति का समर्थन करते हुए युद्ध को टालने की कोशिश की है. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की है.

फाइनल स्टेज में है ईरान के साथ बातचीत

ग्रोटन जाते वक्त जॉइंट बेस एंड्रयूज में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका, ईरान के साथ बातचीत के फाइनल स्टेज में है. ट्रंप ने कहा कि "या तो वो समझौता करेंगे या फिर हम कुछ ऐसा करेंगे जो थोड़ा खतरनाक हो सकता है, लेकिन उम्मीद है ऐसा नहीं होगा."

तेल के दामों में आएगी गिरावट

  • राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दूसरे युद्धों से तुलना करते हुए कहा कि वियतनाम में 19 साल, अफगानिस्तान में 10 साल, इराक में 12 साल और कोरिया में 7 साल युद्ध चला. इसके उलट ईरान के साथ युद्ध केवल 3 महीने चला है, जिसमें ज्यादातर समय सीजफायर का रहा है.
  • राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मुताबिक इस युद्ध में अमेरिका ने केवल 13 लोग ही खोए हैं, जबकि पिछले युद्धों में लाखों सैनिक मारे गए थे. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पूरी तरह से तबाही की स्थिति में है.
  • राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि युद्ध खत्म होने के साथ ही तेल के दामों में बड़ी गिरावट आएगी.

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा- 'प्रतिबद्धताओं का किया सम्मान'

ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान ने हमेशा अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया है. युद्ध टालने के हर संभव विकल्प तलाशे हैं.

लेटर ऑफ इंटेंट पर कर रहे हैं काम

  • राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि दबाव के जरिए ईरान को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करना महज एक भ्रम है.
  • ईरानी राष्ट्रपति ने जोर देते हुए कहा कि कूटनीति में आपसी सम्मान, युद्ध की तुलना में कहीं अधिक समझदारी भरा, सुरक्षित और टिकाऊ विकल्प है.
  • एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन और तेहरान के बीच परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय मुद्दों पर मतभेद सुलझाने के लिए कतर, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र मध्यस्थता कर रहे हैं.
  • ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को बताया कि मध्यस्थ एक लेटर ऑफ इंटेंट पर काम कर रहे हैं, जिस पर अमेरिका और ईरान साइन कर सकते हैं. इससे एक तय समयसीमा के अंदर व्यवस्थित बातचीत का रास्ता साफ होगा.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

संशोधित ड्राफ्ट प्रस्ताव पर विचार

एक्सियोस के मुताबिक एक संशोधित ड्राफ्ट प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. इसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर साफ प्रतिबद्धताएं मांगी गई हैं, जिसके बदले में ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को रिहा करने की शर्तें शामिल हैं. ईरान इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है. एक्सियोस के सूत्रों के मुताबिक ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू परेशान और गुस्से में थे. नेतन्याहू मौजूदा बातचीत को लेकर संशय में हैं और ईरान की सैन्य क्षमताओं के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के पक्ष में हैं, जबकि ट्रंप एक समझौते के लिए खुले हैं.

(ANI इनपुट के साथ)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6