भारतवंशी CEO ने दी दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति जेफ बेजोस को 'शिकस्‍त', टॉप 10 क्‍लब में शामिल

दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति और अमेजन (Amazon) के CEO जेफ बेजोस की चमक भारतवंशी (Indian Origin) सीईओ के सामने फीकी पड़ गई है. दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 सीईओ की सूची में भारतीय मूल के CEO शांतनु नारायण, अजय बंगा और सत्या नडेला को शामिल किया गया है.
भारतवंशी CEO ने दी दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति जेफ बेजोस को 'शिकस्‍त', टॉप 10 क्‍लब में शामिल

यह सूची Harvard Business Review (HBR) ने बनाई है. (Dna)

दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति और अमेजन (Amazon) के CEO जेफ बेजोस की चमक भारतवंशी (Indian Origin) सीईओ के सामने फीकी पड़ गई है. दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 सीईओ की सूची में भारतीय मूल के CEO शांतनु नारायण, अजय बंगा और सत्या नडेला को शामिल किया गया है. यह सूची Harvard Business Review (HBR) ने बनाई है. इसमें हरेक CEO की लीडरशिप क्‍वालिटी, कंपनी में बतौर कार्यकारी अधिकारी प्रदर्शन और रोल के आधार पर बनी है.

जेफ बेजोस नदारद
अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस की बात करें तो वह 2014 से हर साल वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर सूची में शीर्ष पर रहे. लेकिन इस साल उनका डब्‍बा गोल हो गया है. यानि वह सूची में जगह भी नहीं बना पाए.

100 सीईओ शामिल
इस लिस्‍ट को 'द बेस्ट-परफॉर्मिंग सीईओ इन द वर्ल्ड, 2019' नाम दिया गया है. इसमें दुनियाभर के सबसे अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले 100 सीईओ को शामिल किया गया है. इसमें अमेरिकी टेक्नॉलजी कंपनी एनविडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसेन हुआंग टॉप पर हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Adobe के शांतनु नारायण
टॉप 10 में भारतवंशी CEO में Adobe के शांतनु नारायण सूची में छठे स्थान पर हैं. Mastercard के सीईओ बंगा 7वें और माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्‍या नडेला सूची में 9वें स्थान पर हैं. सूची में भारत में जन्मे DBS के सीईओ पीयूष गुप्ता को 89वां स्थान मिला है.

महिला CEO भी टॉप 50 में
Lockheed Martin की सीईओ Merilin huson 37वें पर हैं. जबकि Apple के सीईओ टिम कुक को लिस्‍ट में 62वां स्थान मिला है. लिस्‍ट में Nike के सीईओ Mike Parker 20वें, JP Morgan के प्रमुख Jamie dimon 23वें, डिज्नी के सीईओ Robert Eager 55वें और सॉफ्टबैंक प्रमुख Masayoshi son 96वें स्थान पर हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6