खिसियाए ट्रंप ने भारत अमेरिका व्यापार संबंधों को कहा One Sided Disaster, रूस के साथ व्यापार पर भी उठाए सवाल

Donald Trump statement, India US trade relations, One sided disaster, Import duty on American products, US India Trade Deal, India US tariff news, American tariff on India, Donald Trump India trade comments
खिसियाए ट्रंप ने भारत अमेरिका व्यापार संबंधों को कहा One Sided Disaster, रूस के साथ व्यापार पर भी उठाए सवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों को “वन-साइडेड डिजास्टर” कहा. उन्होंने लिखा कि अमेरिका भारत के साथ बहुत कम व्यापार करता है जबकि भारत अमेरिका के साथ काफी अधिक व्यापार करता है.

ट्रंप का कहना है कि भारत लंबे समय से अमेरिकी उत्पादों पर इतने अधिक टैरिफ लगा रहा है कि अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में कारोबार करना मुश्किल हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अब टैरिफ को शून्य करने की पेशकश की है, लेकिन यह कई साल पहले किया जाना चाहिए था.

भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार

भारत सरकार की ओर से अभी तक ट्रंप के इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत लंबे समय से अटकी हुई है.

तेल और सैन्य उत्पादों का भी किया जिक्र

ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत अपनी ज्यादातर तेल और सैन्य उपकरणों की जरूरतें रूस से पूरी करता है, जबकि अमेरिका से बहुत कम खरीदारी करता है. उन्होंने इसे भारत पर लगाए गए कुल 50% टैरिफ के हिस्से के रूप में 25% “पेनल्टी” का कारण बताया.

Donald Trump

ट्रंप का दावा

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, जबकि वे हमारे साथ बहुत ज़्यादा व्यापार करते हैं. दूसरे शब्दों में, वे हमें भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, जो उनका सबसे बड़ा "ग्राहक" है, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं... भारत अपना ज़्यादातर तेल और सैन्य उत्पाद रूस से खरीदता है, अमेरिका से बहुत कम. उन्होंने अब अपने टैरिफ़ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब देर हो चुकी है. उन्हें ऐसा सालों पहले कर देना चाहिए था.”

हाल ही में आया था अमेरिकी ट्रेजरी सचिव का बयान

ट्रंप का यह बयान अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पर ऊंचे टैरिफ केवल रूसी तेल की खरीदारी की वजह से नहीं हैं, बल्कि व्यापार समझौते पर लंबे समय से चल रही बातचीत भी इसका कारण है.

खबर से जुड़े 5 FAQS

Q1. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार को क्या कहा?

ट्रंप ने इसे “वन-साइडेड डिजास्टर” कहा.

Q2. ट्रंप का भारत पर क्या आरोप है?

ट्रंप का कहना है कि भारत लंबे समय से अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे आयात शुल्क लगाता रहा है.

Q3. क्या भारत ने टैरिफ कम करने की पेशकश की है?

हां, ट्रंप का दावा है कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क शून्य करने की पेशकश की है.

Q4. ट्रंप ने यह बयान कब और कहां दिया?

उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर सोमवार को दिया.

Q5. क्या भारत ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी है?

अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6