भारत ने इस देश से कच्चा तेल खरीदना बंद किया, जानिए क्यों

भारत ने ईरान से कच्चे तेल की खरीद बंद कर दी है. दरअसल अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त हो गई थी. इसके बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद करने का निर्णय लिया. अमेरिका में भारत के राजदूत की ओर से यह जानकारी दी गई है.
भारत ने इस देश से कच्चा तेल खरीदना बंद किया, जानिए क्यों

भारत ने लिया बड़ा निर्णय , इस देश से कच्चा तेल खरीदना बंद किया (फाइल फोटो)

भारत ने ईरान से कच्चे तेल की खरीद बंद कर दी है. दरअसल अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त हो गई थी. इसके बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद करने का निर्णय लिया. अमेरिका में भारत के राजदूत की ओर से यह जानकारी दी गई है.

अमेरिका ने ईरान पर लगाए हैं प्रतिबंध
गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद कई देशों ने ईरान से कच्चे तेल की खरीद बंद कर दी थी. अब ऐसे देशों की सूची में भारत भी शामिल हो गया है. अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से खुद को अलग करने के बाद उसके खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. हालांकि उसने आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी. इस छूट की अवधि मई महीने की शुरुआत में समाप्त हो गयी.

अमेरिका में भारत के राजदूत ने दी जानकारी
अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंध से मिली छूट की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल में भारत ने ईरान से खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की मात्रा करीब 2.5 अरब टन से घटाकर एक अरब टन कर दी थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

वेनेजुएला से भी तेल खरीद बंद हुई
गुरुवार को उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम यह समझते हैं कि यह अमेरिका के लिये एक प्राथमिकता है, हालांकि हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी है क्योंकि हमें सच में वैकल्पिक स्रोत की तलाश करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान के साथ ही वेनेजुएला से भी कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है. दुनिया में GST लागू करने वाली सरकार को गंवानी पड़ी सत्ता, लेकिन मोदी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6