&format=webp&quality=medium)
बैठक के दौरान अमेरिका ने की स्ट्राइक. (Image- AI)
Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले में मौत हो गई है. ईरान की सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है. अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक खामेनेई जब अपने टॉप सहयोगियों के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी इजरायल और अमेरिका ने उस पर स्ट्राइक किया. यह हमला मीटिंग के बीच में खामेनेई पर हमला करने के लिए किया गया था. इस हमले में खामेनेई की मौत हो गई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले खामेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में वापस लेने का सबसे बड़ा मौका मिला है.
दो अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने अपनी शुरुआती गोलाबारी खामेनेई की अपने टॉप सहयोगियों के साथ हो रही मीटिंग के समय की थी. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि खामेनेई की हत्या नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व सेक्रेटरी अली शमखानी और IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपुर के साथ हुई थी
ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: इजरायल-अमेरिका हमले में खामेनेई की मौत, ट्रंप का दावा, ईरान ने किया कंफर्म
दो ईरानी सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि जब बम गिरने शुरू हुए तो खामेनेई शमखानी और सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटरी अली लारीजानी के साथ बैठे थे. किसी को ठीक-ठीक पता था कि सुप्रीम लीडर कहां होंगे, वह किसके साथ होंगे, और कब ट्रिगर दबाना है. इस तरह की इंटेलिजेंस सैटेलाइट इमेजरी से नहीं आती है. यह कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति से आती है.
ईरान की सेना (IRGC), सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल 'प्रेस टीवी' ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी. सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा कई गई है.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)