&format=webp&quality=medium)
हालांकि कंपनी ने यह भी स्प्ष्ट कर दिया है कि टेक्निकल पर्सनल शुक्रवार को ऑफ नहीं ले पाएंगे. उनके लिए बदले में ऑफ देने पर विचार हो रहा है.(रॉयटर्स)
दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) ने इस कोरोनाकाल में एक बड़ा तोहफा दिया है. कर्मचारी अब सप्ताह में तीन दिनों का वीकली ऑफ ले सकेंगे. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अपना खास ख्याल रखने और काम के प्रेशर से राहत देने के मकसद से इसकी अनाउंसमेंट की है. इस वीकली ऑफ का फायदा इंटर्न को भी मिलेगा. यानी अब शुक्रवार को भी कर्मचारियों को वीकली ऑफ मिलेगा.
कंपनी की तरफ से कर्मचारियों के लिए एक इंटरनल मैसेज जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि कंपनी कोरोनावायरस महामारी के इस कठिन समय में आपका हौसला मजबूती से बढ़ाए रखना चाहती है. इसके लिए मैनेजर्स को अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए कहा गया है और यह भी कहा गया है कि इस नई व्यवस्था के मुताबिक हर कर्मचारी के काम के प्रति जिम्मेदारी भी तय की जाए.
इसके अलावा कंपनी ने यह भी व्यवस्था दी है कि जरूरत पड़ने पर आप अगले दिन ऑफ ले सकते हैं. जैसे अगर आपको आखिरी वक्त में काम करना पड़ जाए तो आपका मैनेजर उसके बदले अगले दिन वीकली ऑफ देगा. हालांकि कंपनी ने यह भी स्प्ष्ट कर दिया है कि टेक्निकल पर्सनल शुक्रवार को ऑफ नहीं ले पाएंगे.
कंपनी इसके उपाय ढूंढ रही है कि इसके बदले इन लोगों को कैसे ऑफ दिया जाए. Google की इस पहल ने इंटरनेट पर बड़ी सुर्खियां हासिल की हैं और कई कर्मचारियों ने अपनी कंपनियों में इसी तरह के कदम उठाने की डिमांड की है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
बता दें कि दुनियाभर में लोग पिछले छह महीने से ज्यादा समय से वर्किंग फ्रॉम होम कर रहे है. भारत में भी बड़ी संख्या में कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवा रही हैं, ताकि कोरोनावायरस महमारी के खतरे को कम किया जा सके. गूगल की इस पहल का बाकी कंपनियों पर इसका कितना असर होगा, इसके लिए फिलहाल कुछ पाना जल्दबाजी होगी.