पाकिस्तान के पास सिर्फ 5 महीने का टाइम, सुधरा नहीं तो पाई-पाई को होगा मोहताज

पेरिस में हुई फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक में पाकिस्तान को राहत नहीं मिली है. FATF की तरफ से उसे ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा गया है.
पाकिस्तान के पास सिर्फ 5 महीने का टाइम, सुधरा नहीं तो पाई-पाई को होगा मोहताज

एफएटीएफ की तरफ से पाकिस्तान से अपने वित्तीय संस्थान पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया.

पाकिस्तान को आतंक और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए सिर्फ 5 महीने की मोहलत दी गई है. इसके बाद पाकिस्तान को दुनिया के सामने सरेआम ब्लैक लिस्ट किया जाएगा. दरअसल, पेरिस में हुई फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक में पाकिस्तान को राहत नहीं मिली है. FATF की तरफ से उसे ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा गया है. FATF ने पाकिस्तान को फुल एक्शन प्लान पर काम करने के लिए फरवरी 2020 तक का समय दिया है. अगर पाकिस्तान तय किए गए समय में टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर कार्रवाई नहीं करता तो एफएटीएफ की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पाकिस्तान पर था ब्लैक लिस्ट होने का खतरा
हालांकि इससे पहले टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग में नाकाम होने पर पाकिस्तान पर ब्लैक लिस्ट होने का खतरा मंडरा रहा था. लेकिन, बैठक में उसे और कुछ दिन की मोहलत दी गई है. एफएटीएफ की तरफ से पाकिस्तान से अपने वित्तीय संस्थान पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया.

27 में से 20 बिंदुओं पर प्रगति की बात कही
आपको बता दें आर्थिक मामलों के मंत्री हम्माद अजहर की अगुवाई में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने पेरिस में होने वाली बैठक में कहा था कि पाक की तरफ से 27 में से 20 बिंदुओं पर सकारात्मक प्रगति की गई है. एफएटीएफ ने पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए कदमों पर संतोष जताया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

चीन, तुर्की और मलेशिया ने भी पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए कदम की तारीफ की थी. भारत की तरफ से पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की गई थी. भारत ने बैठक में कहा था कि हाफिज सईद को अपने फ्रीज बैंक खातों से धन निकालने की अनुमति दी गई है.

आपको बता दें 36 देशों वाले एफएटीएफ चार्टर के अनुसार किसी भी देश को ब्लैकलिस्ट न करने के लिए तीन देशों के समर्थन की जरूरत होती है. पिछले दिनों एफएटीएफ की तरफ से पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' में डाला गया था, लेकिन अब वह इससे बाहर आने की कोशिश में है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6