13 चौके-5 छक्के, महज 60 गेंदों में जड़ दिए 120 रन, CPL में धोनी की टीम के इस खिलाड़ी ने लूटी महफिल

Saint Lucia Kings vs St Kitts and Nevis Patriots, 15th Match Highlights: आईपीएल से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ( chennai super kings ) के स्‍टार खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने धमाकेदार पारी खेली है.
13 चौके-5 छक्के, महज 60 गेंदों में जड़ दिए 120 रन, CPL में धोनी की टीम के इस खिलाड़ी ने लूटी महफिल

प्लेसिस के फॉर्म से सीएके को मिल सकता है फायदा. (बीसीसीआई फोटो)

Saint Lucia Kings vs St Kitts and Nevis Patriots, 15th Match Highlights: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है. 19 सितंबर से इस टूर्नामेंट के दूसरे भाग की शुरुआत हो जाएगी. आईपीएल से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ( chennai super kings ) के स्‍टार खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम कर रहे हैं.

कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) के 15वें मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेलने का काम किया. टी-20 में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद खास होता है. अपनी इस पारी के दौरान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने 13 चौके और पांच छक्के जड़े. डुप्लेसिस की दमदार पारी के कारण ही सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) एक बड़ी जीत हासिल करने में सफल हो सकी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

महज 60 गेंदों में जड़ दिए 120 रन

सेंट किट्स (St Kitts) के खिलाफ सेंट लूसिया ने 100 रनों से मैच जीतने में कामयाबी हासिल की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने महज 60 गेंदों में 120 रन बनाने का कारनामा किया. फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) के अलावा रोस्टन चेस ने भी इस मुकाबले में 31 गेंदों में 64 रन की अहम पारी खेलने में सफलता हासिल की. इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से सेंट लूसिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए.

प्लेसिस के फॉर्म से सीएके को मिल सकता है फायदा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स (St Kitts) की टीम महज 124 रन पर ऑल आउट हो गई. बता दें किमहेंद्र सिंह धोनी (MS dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम यूएई में आईपीएल खेलने की तैयारी कर रही है. महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के अलावा अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, करण शर्मा और केएम आसिफ इन दिनों नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. फाफ डु प्लेसिस के मौजूदा फॉर्म को देख सीएके के कप्तान धोनी भी खुश होंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6