'बॉयकॉट' ट्रेंड के बीच तुर्की में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता

Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है.
'बॉयकॉट' ट्रेंड के बीच तुर्की में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता

Turkey Earthquake: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का साथ देने पर विवादों में आए तुर्किए में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है. गौरतलब है कि पिछले 1 महीने में आया ये दूसरा भूकंप है. इससे पहले 23 अप्रैल 2025 को सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई थी. आपको बता दें कि साल 2023 में तुर्किए में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जो देश के इतिहास में सबसे बड़ा भूकंप था.

कुलू शहर में आया भूकंप, ये था केंद्र

भूकंप पर नजर रखने वाली अमेरिकी वेबसाइट earthquake.usgs.gov के मुताबिक तुर्किए में ये भूकंप कुलू शहर से लगभग 11 किमी उत्तर-पूर्व में आया था. भूकंप की गहराई जमीन के 10 किलोमीटर नीचे थी. भूकंप का केंद्र तुर्किए के बड़े शहरों अंकारा और कोन्या के पास स्थित है. आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान विवाद में पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई करने और खुलकर साथ देने पर भारत में तुर्किए का विरोध हो रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई यात्रियों ने तुर्किए की यात्रा को कैंसिल कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

150 लोग हुए थे घायल

इस्तांबुल में आए भूकंप में 150 लोग घायल हो गए. दरअसल भूकंप आने के बाद ये लोग बिल्डिंग से कूद गए थे. वहीं, कई लोग पार्क में एकत्रित हो गए हैं. इस्तांबुल के भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. देश के यूरोप की तरफ लगने वाले शहरों में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए गए हैं. इस्तांबुल के गवर्नर ऑफिस के मुताबिक कुल 151 लोगों को चोट आई थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि, किसी को चोट नहीं आई है.

तुर्किए में फरवरी 2023 में आए भूकंप में 55000 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 1,07,000 लोग घायल हो गए थे. तुर्किए के अलावा उत्तरी सीरिया में भी भूकंप आया था. भारत ने उस वक्त तत्काल मेडिकल सेवाएं और राहत सामग्री तुर्किए भेजी थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6