1 लाख लोगों नौकरी देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया 500 अरब डॉलर का प्लान, AI किंग बनेगा अमेरिका

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने पहले ही दिन 10 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किए हैं. अब खबर ये आ रही है कि ट्रंप अमेरिका को एआई सेक्टर में वर्ल्ड लीडर बनाने के लिए 500 अरब डॉलर खर्च करने जा रहे हैं.
1 लाख लोगों नौकरी देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया 500 अरब डॉलर का प्लान, AI किंग बनेगा अमेरिका

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने पहले ही दिन 10 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किए हैं. अब खबर ये आ रही है कि ट्रंप अमेरिका को एआई सेक्टर में वर्ल्ड लीडर बनाने के लिए 500 अरब डॉलर खर्च करने जा रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई कंपनी के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बुनियादी ढांचे में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है. इसे ओरेकल, सॉफ्टबैंक और ओपन एआई के साथ साझेदारी में बनाया जा रहा है. ‘स्टारगेट’ नामक यह कंपनी अमेरिकी डेटा सेंटर्स में टेक्नोलॉजी कंपनियों के महत्वपूर्ण निवेश को दिखाती है.

ये होगी इस नए वेंचर की प्लानिंग

ये तीनों कंपनियों ने इस वेंचर के लिए वित्तीय मदद करने की योजना बनाई है. अन्य निवेशक भी इसमें निवेश कर पाएंगे. इसकी शुरुआत टेक्सास में निर्माणाधीन 10 डेटा सेंटर्स से होगी. ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में ओरेकल के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ इसकी घोषणा की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

राष्ट्रपति ने कहा कि उस नाम को अपनी पुस्तकों में लिख लें क्योंकि मुझे लगता है कि आप भविष्य में इसके बारे में बहुत कुछ सुनने वाले हैं. एक नई अमेरिकी कंपनी जो अमेरिका में एआई बुनियादी ढांचे में 500 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी और बेहद तेजी से आगे बढ़ेगी तथा तुरंत 1,00,000 से अधिक अमेरिकी नौकरियों का सृजन करेगी. उन्होंने कहा कि स्टारगेट तुरंत काम शुरू करेगा, ताकि एआई में अगली पीढ़ी की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए भौतिक तथा आभासी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा सके.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6