आर्थिक मसलों पर चर्चा के लिए यह दुनिया में सबसे बड़ा मंच है. इस बार जब दुनिया के बड़े लीडर्स, बिजनेस टाइकून स्विट्जरलैंड की इन बर्फ से घिरी वादियों के बीच इकट्ठा होंगे तो उनके सामने कई गर्म मुद्दे हैं.
स्विट्जरलैंड के खूबसूरत शहर दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 50वीं सालाना बैठक आज से शुरू हो रही है.