रूस ने आम जनता के लिए बाजार में उतारी कोरोना वैक्सीन, भारत के लिए भी आई अच्छी खबर

भारत में भी जल्द ही लोगों को कोविड-19 की वैक्‍सीन (Covid-19 vaccine) मुहैया होगी. अच्छी खबर यह है कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की वैक्‍सीन Covaxin को दूसरे दौर के इंसानों पर ट्रायल की परमिशन मिल गई है.
रूस ने आम जनता के लिए बाजार में उतारी कोरोना वैक्सीन, भारत के लिए भी आई अच्छी खबर

रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने पहले बताया था कि सबसे पहले जोखिम वाले समूहों जैसे शिक्षकों और डॉक्टरों का टीकाकरण किया जाएगा. (रॉयटर्स)

कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) को लेकर अच्छी खबर आई है. रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि रूस ने नागरिकों के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-5 (Sputnik-5) के पहले बैच का प्रोडक्शन पूरा कर लिया है. टास समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्रकारों से कहा है कि रूसी क्षेत्रों में इस वैक्सीन को जल्द ही सप्लाई करने की उम्मीद है. उधर, भारत में भी जल्द ही लोगों को कोविड-19 की वैक्‍सीन (Covid-19 vaccine) मुहैया होगी. अच्छी खबर यह है कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की वैक्‍सीन Covaxin को दूसरे दौर के इंसानों पर ट्रायल की परमिशन मिल गई है. आज मंगलवार से इसका ट्रायल शुरू भी हो रहा है.

पीटीआई की खबर के मुताबिक, रूस में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन का पहला बैच, गैम-कोविद-वैक (स्पुतनिक-5) गामेल्या रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी ने डेवलप किया है. जिसके बाद नागरिकों के बीच इस वैक्सीन का डिस्ट्रीब्यूशन करने के लिए इसका प्रोडक्शन किया गया.

मंत्रालय ने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में वैक्सीन के पहले बैच की सप्लाई करने की उम्मीद है. रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने पहले बताया था कि सबसे पहले जोखिम वाले समूहों जैसे शिक्षकों और डॉक्टरों का टीकाकरण किया जाएगा. इस महीने की शुरूआत में द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया है कि रूसी कोविड -19 वैक्सीन ने कोई गंभीर साइडइफेक्ट नहीं दिखाया है और शुरुआती ह्युमन ट्रायल में इसने इम्यून रिस्पॉन्स दिखाया है.

रूस ने पिछले महीने 'स्पुतनिक-5' को रजिस्टर किया है, जिसके साथ ही यह कोविड -19 वैक्सीन को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 अगस्त को वैक्सीन प्रोडक्शन शुरू करने की अनाउंसमेंट की थी.

हालांकि जर्नल में छपी स्टडी के लेखकों ने यह भी कहा है कि वैक्सीन की लंबे समय के लिए सेफ्टी और इसका असर सुनिश्चित करने के लिए प्लेसबो तुलना समेत बड़े और लंबे समय के परीक्षण की जरूरत है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

भारत सरकार ने पिछले महीने के अंत में कहा था कि नई दिल्ली और मॉस्को स्पुतनिक-5 वैक्सीन को लेकर बातचीत कर रहे हैं. वहीं रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (प्रत्यक्ष निवेश कोष) के सीईओ किरील दिमित्रिज ने कहा था कि रूस कोविड -19 वैक्सीन के प्रोडक्शन के लिए भारत के साथ साझेदारी करना चाहता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6