ईरान युद्ध के बीच चीन ने 10% बढ़ाया डिफेंस बजट, 275 बिलियन डॉलर करेगा खर्च

ईरान युद्ध के बीच चीन ने 2026 के लिए 275 बिलियन डॉलर के मेगा डिफेंस बजट का ऐलान किया है. 2025 के मुकाबले इसमें 25 बिलियन डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि FY27 के लिए हाल ही में भारत सरकार ने 85.5 बिलियन डॉलर का बजट पेश किया है.
ईरान युद्ध के बीच चीन ने 10% बढ़ाया डिफेंस बजट,  275 बिलियन डॉलर करेगा खर्च

China Defence Budget. (फोटो रॉयटर्स)

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच चीन ने अपने डिफेंस बजट को लेकर बड़ा ऐलान किया है. शी जिनपिंग सरकार ने डिफेंस बजट को करीब 10% बढ़ाकर 275 बिलियन डॉलर कर दिया है. इसके अलावा 2026 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 4.5-5% के दायरे में रखा गया है. बता दें कि 2025 में चीन का डिफेंस बजट 249 बिलियन डॉलर के करीब था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में चीन का डिफेंस बजट करीब 249 बिलियन डॉलर था. यह 2024 के मुकाबले 17 बिलियन डॉलर यानी 7.2% अधिक था. 2024 में चीन का डिफेंस बजट 232 बिलियन डॉलर का था. चीन का डिफेंस बजट अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे अधिक है और इसमें लगातार बड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है. चीन की सरकार ने 2035 तक अपनी पूरी मिलिट्री को मॉडर्न करने का फैसला किया है.

Defence budget
Add Zee Business as a Preferred Source

भारत का डिफेंस बजट कितना है?

बता दें कि 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के लिए बजट का ऐलान किया था. FY27 के लिए ओवरऑल डिफेंस बजट 7.85 लाख करोड़ रुपए ( 85.5 बिलियन डॉलर) का ऐलान किया गया है. यह FY26 के मुकाबले 15.19% अधिक है और सरकार के कुल खर्च का 14.67% है. साइज के लिहाज से देखें तो चीन का बजट भारत के बजट के मुकाबले करीब तीन गुना है.

भारत का डिफेंस बजट करीब 3 गुना बढ़ा

पिछले कुछ सालों में भारत के डिफेंस बजट में भी बड़ा उछाल आया है. FY2013-14 में भारत का डिफेंस बजट केवल 2.53 लाख करोड़ रुपए का था जो FY26-27 में तीन गुना बढ़कर 7.85 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.

Defence budget

डिफेंस मॉडर्नाइजेशन पर फोकस

भारत सरकार भी डिफेंस मॉडर्नाइजेशन पर फोकस कर रही है. FY27 के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए के डिफेंस बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर 2.19 लाख करोड़ रुपए है जो 28% के करीब एलोकेशन है. FY26 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर के मुकाबले इस साल 21.84% का उछाल दर्ज किया गया है. कुल कैपिटल एक्सपेंडिचर में 1.85 लाख करोड़ रुपए का कैपिटल एक्वीजिशन किया जाएगा. यह FY26 के मुकाबले 24% अधिक है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6