&format=webp&quality=medium)
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इस मामले में गूगल के खिलाफ जांच शुरू की है. (Reuters)
इंटरनेट दिग्गज गूगल (Google) पर अपनी पोजिशन का कथित तौर पर बेजा इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि गूगल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को कथित तौर पर एंड्रॉयड मोबाइल ओएस पर ब्लॉक किया. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इस मामले में गूगल के खिलाफ जांच शुरू की है.
काफी दिनों से थी मामले पर नजर
समाचार एजेंसी रायटर की खबर के मुताबिक प्रतिस्पर्धा आयोग पिछले कुछ समय से इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है. एक अधिकारी ने बताया कि वाचडॉग ने एंड्रायड प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की जांच शुरू की है और यह मुद्दा यूरोपीय आयोग द्वारा निपटाये गए मामले की तरह है. यूरोपीय संघ ने ऐसे ही मामले में गूगल पर 4.34 बिलीयन यूरो का जुर्माना लगाया था.
CCI को प्रथम दृष्टया शिकायत सही लगी
भारत में इस्तेमाल में लाए जाने वाले अधिकतर स्मार्टफोन एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर चलते हैं. CCI प्रथम दृष्टया प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का साक्ष्य मिलने पर ही मामले की जांच शुरू करता है. उसे अप्रैल में इसकी शिकायत मिली थी. हालांकि CCI की ओर से अब तक इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है.
गूगल ने कहा-जांच में सहयोग करेंगे
गूगल ने कहा कि वह CCI की जांच में सहयोगी करेगी. कंपनी के बयान के मुताबिक भारत में अधिकतर मोबाइल ग्राहक एंड्रॉयड ओएस वाला फोन इस्तेमाल करते हैं. इसके जरिए वे इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं.
एजेंसी इनपुट के साथ