क्यों ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से नहीं वसूल सकता टोल, जानिए क्या कहता है इंटरनेशनल कानून?

दुनिया के प्रमुख समुद्र मार्ग स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोलने के लिए टोल का प्रस्ताव वैश्विक स्तर पर रखा है. अब सवाल है कि ईरान क्या इस अहम मार्ग से टोल वसूल सकता है. जानिए क्या कहते हैं अंतरराष्ट्रीय कानून.
क्यों ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से नहीं वसूल सकता टोल, जानिए क्या कहता है इंटरनेशनल कानून?

अमेरिका, इजरायल द्वारा हमला करने के बाद से ईरान ने दुनिया के प्रमुख समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद कर दिया है और अब इस संकरे समुद्री को दोबारा से खोलने के लिए टोल का प्रस्ताव वैश्विक स्तर पर रखा है, लेकिन यह वास्तव में काफी अव्यावहारिक है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है. यूएन कंवेंसन ऑन द लॉ ऑफ द सी' (UNCLOS) के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्रीय जलक्षेत्र में एक 'इनोसेंट पैसेज है और इससे निकलने वाले जहाजों से कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता है.

क्या होता है इनोसेंट पैसज का अधिकारी

इनोसेंट पैसेज का अधिकार विदेशी जहाजों को किसी तटीय राज्य के क्षेत्रीय जलक्षेत्र से होकर गुजरने की अनुमति देता है, बशर्ते कि ऐसा आवागमन राज्य की शांति, सुव्यवस्था या सुरक्षा के लिए हानिकारक न हो.

Add Zee Business as a Preferred Source

फीस कर सकता है चार्ज

  • यह यूएनसीएलओएस के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कानूनों में एक मौलिक अधिकार भी है.
  • यूएनसीएलओएस में स्पष्ट लिखा हुआ है कि अगर कोई देश इनोसेंट पैसेज से होकर गुजरने वाले जहाजों को कोई विशेष प्रकार की सुविधा जैसे सुरक्षा के लिए जहाजों का बेड़ा आदि प्रदान करता है तो वह इस समुद्री मार्ग से निकलने के लिए कुछ फीस चार्ज कर सकता है.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान की करीब पूरी नौसेना को समाप्त कर दिया है. ऐसे में ईरान के पास सुरक्षा करने के लिए उपलब्ध बेड़े को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

ओमान के साथ प्रोटोकॉल पर कर रहा काम

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने पहले घोषणा की थी कि तेहरान, ओमान के साथ एक प्रोटोकॉल पर काम कर रहा है जिसके तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को "परमिट" लेना अनिवार्य होगा.

97.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा तेल

  • लेकिन बाद में ओमान के परिवहन मंत्री अहमद बिन मोहम्मद अल फुतैसी ने इस तरह का कोई भी शुल्क लेने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक प्राकृतिक रास्ता है और उसने यूएन के समुद्री कानूनों से जुड़े सभी समझौतों पर साइन किए हुए हैं.
  • अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत बढ़कर 97.01 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.39 प्रतिशत बढ़कर 99.24 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया.
  • आपको बता दें कि बीते बुधवार को तेल की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई थी और यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था, जबकि 28 फरवरी से यह इसी स्तर के आसपास बना हुआ था.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

MCX पर 9,129 प्रति बैरल तेल

भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 20 अप्रैल डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 11 अप्रैल 2026 को करीब सुबह करीब 10.24 बजे 196 रुपए यानी 2.19 प्रतिशत बढ़कर ₹9,129 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. कीमतों में यह तेजी ऐसे समय आई है जब अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर संदेह बना हुआ है और इजरायल लेबनान में हमले जारी रखे हुए है. वहीं ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिससे तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है.

(IANS इनपुट के साथ)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर क्या प्रस्ताव है?

जवाब:
ईरान ने समुद्री मार्ग को दोबारा खोलने के लिए यहां से गुजरना वाले सभी जहाजों से टोल वसूलने का प्रस्ताव है.

सवाल: ईरान का टोल वसूलना इंटरनेशनल कानून के तहत सही है?

जवाब:
इंटरनेशनल कानून UNCLOS के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज इनोसेंट पास है. यहां से गुजरने वाले जहाजों से कोई फीस या टोल नहीं लिया जा सकता है.

सवाल: इनोसेंट पैसेज क्या होता है?

जवाब:
कानून विदेशी जहाजों को किसी भी देश के तटीय जलक्षेत्र से शांतिपूर्वक और बिना किसी खतरे के गुजरने का अधिकार देता है.

सवाल: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से टोल वसूली पर ओमान का क्या मानना है?

जवाब:
ओमान ने टोल लेने से इंकार कर दिया है.

सवाल: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से ग्लोबल मार्केट में क्या असर पड़ा है?

जवाब:
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड 97.01 डॉलर और WTI क्रूड 99.24 प्रति बैरल के पार हो गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6