ब्लड प्रेशर की दवाएं बाजार से मंगाई जाएंगी वापस, टोरेंट फार्मा का बड़ा फैसला

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि विभागकी रिपोर्ट के अनुसार,हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं को मौजूदा बेहतर विनिर्माण गतविधियां प्रवाधानों के अनुसार नहीं बनाये जाने के कारण वापस मंगाया जा रहा है.
ब्लड प्रेशर की दवाएं बाजार से मंगाई जाएंगी वापस, टोरेंट फार्मा का बड़ा फैसला

बाजार से उत्पाद तब वापस मंगाये जाते हैं जब उसमें ऐसे तत्वों का उपयोग किया गया हो जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े.(प्रतीकात्मक चित्र)

दवा बनाने वाली कंपनी टोरेंट फार्मा ने अमेरिका और पुएर्तो रिको के बाजार से हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा लोसार्टन पोटैशियम टैबलेट के 8.82 लाख से अधिक बोतलें वापस मंगाने का निर्णय किया है. अमेरिका के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा नियामक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है.

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि विभाग यूएसएफडीए की रिपोर्ट के अनुसार, इन दवाओं को मौजूदा बेहतर विनिर्माण गतविधियां प्रवाधानों के अनुसार नहीं बनाये जाने के कारण वापस मंगाया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने स्वेच्छा से यह निर्णय किया है.

रिपोर्ट के अनुसार उसका निर्णय श्रेणी दो के अंतर्गत वापस मंगायी जाने वाली दवाओं के अंतर्गत आता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

यूएसएफडीए के अनुसार श्रेणी दो के अंतर्गत बाजार से उत्पाद तब वापस मंगाये जाते हैं जब उसमें ऐसे तत्वों का उपयोग किया गया हो जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6