&format=webp&quality=medium)
पिछली बार अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने 1 अगस्त को ब्याज दरों में में 0.25 फीसदी की कटौती की थी.
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. फेड की दो दिवसीय की बैठक मंगलवार को शुरू हुई थी और बुधवार को ब्याज दरों में कटौती का फैसला किया गया. भारतीय समय के मुताबिक, बुधवार की देर रात नई दरों का ऐलान किया गया था.
पिछली बार अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने 1 अगस्त को ब्याज दरों में में 0.25 फीसदी की कटौती की थी. अगस्त से पहले बैंक ने साल 2008 में ब्याज दरों में बदलाव किया था.
वैश्विक अर्थव्यस्था पर छाई मंदी के चलते FEDERAL RESERVE पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव था.
फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने नई ब्याज दरों का ऐलान करते हुए कहा कि हम मानते हैं कि मौद्रिक नीति एक अच्छी जगह है. उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से अर्थव्यवस्था को मजबूत रखने और जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी.