ईरान ने UAE के फुजैरा पोर्ट पर किया हमला, ईरानी विदेश मंत्री ने दी चेतावनी- 'प्रोजेक्ट फ्रीडम नहीं प्रोजक्ट डेडलॉक'

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर टूट गया है. अमेरिका ने हॉर्मुज को फिर से खोलने के मकसद से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू किया है. इस पर ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बस अरागाची ने तंज कसते हुए प्रोजेक्ट डेडलॉक कहा है.
ईरान ने UAE के फुजैरा पोर्ट पर किया हमला, ईरानी विदेश मंत्री ने दी चेतावनी- 'प्रोजेक्ट फ्रीडम नहीं प्रोजक्ट डेडलॉक'

Strait of Hormuz

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा 27 दिनों का सीजफायर सोमवार (4 मई) को आधिकारिक तौर पर टूट गया है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है, जिससे ग्लोबल तेल सप्लाई पर गंभीर संकट गहराने लगा है. अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को शिपिंग के लिए दोबारा खोलने के मकसद से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू किया है. वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अरागची ने अमेरिकी ऑपरेशन को तंज कसते हुए कहा है कि प्रोजेक्ट फ्रीडम वास्तव में प्रोजेक्ट डेडलॉक है. ईरान ने यूएई के फुजैरा पोर्ट पर हमला किया. यूएई के दावों के मुताबिक, इस हमले में करीब 15 मिसाइलों और कुछ ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया है. ईरानी हमले के बाद यूएई के एक अहम तेल बंदरगाह में आग लग गई है.

20% तेल और गैस की सप्लाई

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से दुनिया की करीब 20 फीसदी तेल और गैस की मांग की सप्लाई होती है. सोमवार को अमेरिका ने हॉर्मुज ने शिपिंग के लिए दोबारा खोलने के मकसद से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कमर्शियल जहाजों पर किए हमले

  • अमेरिकी सेना की सुरक्ष में मर्स्क द्वारा संचालित अमेरिकी झंडे वाला गाड़ियों ले जाने वाले जहाज एलायंस फेयरफैक्स खाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल गया है.
  • अमेरिका का यह कदम युद्ध के सबसे बड़े एस्केलेशन के तौर पर देखा जा रहा है. इसका मुकाबला करने के लिए ईरान ने सोमवार को खाड़ी में कमर्शियल जहाजों पर हमले किए हैं.
  • ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि, "हॉर्मुज की घटनएं साफ करती हैं कि राजनीतिक संकट का कौई सैन्य समाधान नहीं हैं." उन्होंने कहा है कि बातचीत आगे बढ़ रही है, मगर अमेरिका और UAE को चेतावनी दी कि वे "बुरे चाहने वालों द्वारा दलदल में वापस खींचे जाने से बचें."

8 अप्रैल को पहली बार किया सीजफायर का ऐलान

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए इस युद्ध में 8 अप्रैल को पहली बार सीजफायर का ऐलान किया गया था. इसके बाद 22 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था.

7 छोटी ईरानी नौकाओं को किया नष्ट

  • इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने के बाद 23 अप्रैल से अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में नाकेबंदी शुरू कर दी थी. 4 मई को सीजफायर पूरी तरह से टूट गया. खाड़ी में फिर हिंसक झड़पें शुरू हो गई थी.
  • 4 मई को ईरान ने एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमला किया है. अमेरिका ने करीब 7 छोटी ईरानी नौकाओं को नष्ट कर दिया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

तेल की कीमतों में आई नरमी

मंगलवार को तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है, जबकि पिछले सेशन में इसमें 6 फीसदी का उछाल आया था. जुलाई के लिए ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 68 सेंट गिरकर 113.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. वहीं, US WTI क्रूड 1.59 डॉलर गिरकर 104.83 डॉलर पर आ गया है. KCM ट्रेड के अहम बाजार विश्लेषक टिम वाटरर के मुताबिक मर्स्क जहाज के सुरक्षित बाहर निकलने से सप्लाई बाधित होने की तत्काल चिंताएं कुछ कम हुई हैं, लेकिन यह पूरी तरह से खुलने के बजाय यह एक बार की घटना है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6