मियामी के मशहूर ब्रिकेल की (Brickell Key) द्वीप पर स्थित 23 मंजिला 'मैंडरिन ओरिएंटल होटल' को रविवार सुबह एक कंट्रोल्ड इम्प्लोजन (नियंत्रित विस्फोट) के जरिए जमींदोज कर दिया गया. महज 20 सेकंड के भीतर यह विशाल इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई. इस जगह पर अब साल 2030 तक दो टावरों वाला एक नया अल्ट्रा-लक्जरी होटल और आवासीय परिसर तैयार किया जाएगा.