मार्केट्स

NHPC शेयर पर ब्रोकरेज का भरोसा, टारगेट ₹105
NHPC लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी हाइड्रो पावर कंपनियों में से एक, को Elara Capital ने ₹105 का टारगेट देते हुए Buy Rating दी है, जो मौजूदा ₹85 से लगभग 25% ज्यादा है. अगस्त 2024 में NHPC को नवरत्न का दर्जा मिला. कंपनी की हाइड्रो इलेक्ट्रिक क्षमता 7,771 MW है, जो FY25 के अंत तक बढ़कर 8,247 MW हो गई. 9,790 MW के प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं और 7,666 MW मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. Q1FY26 में रेवेन्यू 19.28% बढ़कर ₹3,213 करोड़ और नेट प्रॉफिट 4.23% बढ़कर ₹1,065 करोड़ हुआ. सरकार के पास 67.40%, FII के पास 9.31%, DII के पास 12.09% और रिटेल निवेशकों के पास 9.14% हिस्सेदारी है. FY26 में कंपनी ₹13,052 करोड़ का कैपेक्स करने की योजना बना रही है.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6