National Startup Day 2026 के मौके पर Zee Business आपके लिए लाया है एक खास इंस्पायरिंग कहानी और प्रैक्टिकल बिजनेस गाइड. जमशेदपुर के पास एक छोटे से गांव से निकलकर Arunabh Sinha ने ₹350 करोड़ की वैल्यूएशन वाली कंपनी 'Uclean' खड़ी की है. इस वीडियो में अरुणाभ शेयर कर रहे हैं वो खास स्टेप्स जो किसी भी स्टार्टअप की नींव रखने के लिए जरूरी हैं. इस स्टार्टअप गाइड में आप सीखेंगे कि कंपनी का सही नाम, Trademark और सोशल मीडिया हैंडल कैसे चुनें, अपनी Core Team का चुनाव कैसे करें, और Minimum Viable Product (MVP) के जरिए अपने आईडिया को कैसे टेस्ट करें. अरुणाभ सिन्हा Fundraising के उन पहलुओं पर भी बात करते हैं जो अक्सर नए एंटरप्रेन्योर्स इग्नोर कर देते हैं. चाहे बात Angel Investors को कन्विंस करने की हो या बिजनेस की स्केलेबिलिटी की, ये वीडियो हर नए बिजनेस ओनर के लिए एक परफेक्ट रोडमैप है. भारत के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम में अपना मुकाम कैसे बनाएं, यह जानने के लिए देखें Zee Business Digital की ये खास वीडियो