RBI की मॉनेटरी पॉलिसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपभोक्ता हितों और आर्थिक स्थिरता पर बड़ा फोकस देखने को मिला. गवर्नर ने बताया कि बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी 99.8% ग्राहक शिकायतें सुलझाई जा चुकी हैं. यह बैंकिंग सर्विस और शिकायत निवारण प्रक्रिया में बड़ी सुधार का संकेत है. NBFC सेक्टर भी मजबूत स्थिति में है, जहां एसेट क्वालिटी, कैपिटल बफर और कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार देखा गया है. RBI ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज ग्रोथ हासिल करने की क्षमता बनी हुई है. डिजिटल पेमेंट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट और घरेलू मांग ने देश की ग्रोथ रफ्तार को मजबूत बनाए रखा है. साथ ही रिजर्व बैंक ने फिनटेक और डिजिटल फाइनेंशल सिस्टम में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रेगुलेटरी सुधारों पर भी जोर दिया. कुल मिलाकर, आज की पॉलिसी ग्राहक सुविधा, NBFC मजबूती और आर्थिक विकास पर केंद्रित रही.