भारत

कम सैलरी पर भड़के मजदूर- Noida में आगजनी, अब आगे क्या?
नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन सैलरी, ओवरटाइम और काम की शर्तों को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में बड़ा प्रदर्शन बन गया. महंगाई, किराया और बढ़ते खर्चों ने मजदूरों की नाराजगी को और बढ़ा दिया. शुरुआत में शिकायतों तक सीमित मामला सड़कों पर प्रदर्शन तक पहुंच गया, जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ. प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में लगातार मॉनिटरिंग की गई और श्रमिकों से संवाद शुरू किया गया. कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से दूर रहें और शांति बनाए रखें.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6