IBJA अवॉर्ड्स में ज़ी बिज़नेस की ऐतिहासिक जीत, बेस्ट चैनल से लेकर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी तक को मिला बड़ा सम्मान!

IBJA अवॉर्ड्स में ज़ी बिज़नेस का जलवा. बेस्ट बिज़नेस चैनल के साथ अनिल सिंघवी और मृत्युंजय कुमार झा को मिले बड़े सम्मान. पढ़िए पूरी खबर.
IBJA अवॉर्ड्स में ज़ी बिज़नेस की ऐतिहासिक जीत, बेस्ट चैनल से लेकर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी तक को मिला बड़ा सम्मान!

IBJA अवॉर्ड्स में ज़ी बिज़नेस की ऐतिहासिक जीत

मुंबई के चमकते सितारों और ज्वेलरी इंडस्ट्री के करीब 2000 दिग्गजों की मौजूदगी में एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा रही, और वह है 'ज़ी बिज़नेस'. इंडिया इंटरनेशनल बुलियन समिट के दौरान आयोजित IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) अवॉर्ड्स में ज़ी बिज़नेस ने अपनी साख का लोहा मनवाया है. इस भव्य कार्यक्रम में ज़ी बिज़नेस को तीन बड़े अवॉर्ड्स से नवाजा गया, जिसने साबित कर दिया कि क्यों यह चैनल आज करोड़ों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है.

बेस्ट बिज़नेस चैनल का खिताब

ज़ी बिज़नेस को 'बेस्ट बिज़नेस चैनल' का प्रतिष्ठित सम्मान मिला है. खास बात यह है कि हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं के बिज़नेस चैनलों के बीच ज़ी बिज़नेस को यह खिताब मिला है, जो इसकी विश्वसनीयता और दमदार कंटेंट की गवाही देता है. दर्शकों की नब्ज पहचानने और बाजार की बारीक खबरों को आम आदमी तक सरल भाषा में पहुंचाने की ज़ी बिज़नेस की कोशिशों को इस अवॉर्ड ने एक नई ऊंचाई दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अनिल सिंघवी को मिला 'वेल्थ विजनरी ऑफ द ईयर'

ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर और मार्केट गुरु अनिल सिंघवी के लिए यह एक बेहद खास पल रहा. उन्हें 'वेल्थ विजनरी ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. बाजार के उतार-चढ़ाव को समझने और निवेशकों को सही राह दिखाने के लिए अनिल सिंघवी का नाम पूरे देश में मशहूर है. यह अवॉर्ड उनकी दूरदर्शिता और बाजार के प्रति उनके अटूट समर्पण का सम्मान है.

मृत्युंजय कुमार झा बने बेस्ट कमोडिटी एडिटर

कमोडिटी मार्केट की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले ज़ी बिज़नेस के एडिटर मृत्युंजय कुमार झा को 'बेस्ट कमोडिटी एडिटर' का अवॉर्ड दिया गया. कमोडिटी बाजार के जटिल समीकरणों को अपनी आसान और प्रभावशाली भाषा में दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है. यह जीत न केवल उनकी मेहनत का नतीजा है, बल्कि यह उस पूरी टीम की सफलता है जो दिन-रात बाजार की हर हलचल पर नजर रखती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6