World No Tobacco Day 2025: तंबाकू का नशा कैसे इंसान को बना लेता है अपना गुलाम? कैसे करें इस आदत को कंट्रोल!

सिगरेट, गुटखा या तंबाकू ऐसी चीज है, जिसकी लत अगर एक बार लग जाए तो छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है. तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 31 मई को World No Tobacco Day मनाया जाता है. यहां जानिए तंबाकू का नशा कैसे इंसान को बना लेता है अपना गुलाम? कैसे इस आदत को कंट्रोल कर सकते हैं.
World No Tobacco Day 2025: तंबाकू का नशा कैसे इंसान को बना लेता है अपना गुलाम? कैसे करें इस आदत को कंट्रोल!

आज के समय में सिगरेट, तंबाकू जैसी चीजें युवाओं की लाइफस्‍टाइल का हिस्‍सा बन गई हैं. लोग एक-एक दिन में कई-कई सिगरेट लेकर तंबाकू का नशा करते हैं. वहीं कुछ लोग सिगरेट, हुक्‍का वगैरह लेकर नशा करते हैं. लेकिन आप तंबाकू को किसी भी रूप में लें, ये आपकी सेहत के लिए अच्‍छी नहीं हो सकती. दुनियाभर में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की एक बड़ी वजह तंबाकू (Tobacco) को माना जाता है. इसके अलावा सिगरेट की वजह से डिमेंशिया, अल्जाइमर, हार्ट डिजीज, ब्रेन स्ट्रोक जैसी तमाम जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं.

सिगरेट, गुटखा या तंबाकू ऐसी चीज है, जिसकी लत अगर एक बार लग जाए तो छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है. तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 31 मई को World No Tobacco Day मनाया जाता है. आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि आखिर तंबाकू कैसे इंसान को अपना गुलाम बना लेती है और इस आदत को कंट्रोल करने का क्‍या तरीका है.

इस तरह नशे के जाल में फंसता है इंसान

Add Zee Business as a Preferred Source

डॉ. रमाकान्‍त शर्मा बताते हैं कि तंबाकू में निकोटीन नाम का नशीला रसायन होता है. इसके अलावा कई अन्‍य तरह के विषैले पदार्थ होते हैं. निकोटिन शरीर में मीठे जहर का काम करता है. आप पान मसाला, जर्दा या सिगरेट के तौर पर जब भी तंबाकू का सेवन करते हैं, तो इससे निकोटिन आपके शरीर में पहुंचता है और शरीर में पहुंचकर नर्वस सिस्‍टम पर असर डालता है. इसके कारण व्‍यक्ति को थकान से राहत महसूस होती है और शरीर में फुर्ती का अहसास होता है. लेकिन निकोटिन का ये असर थोड़ी देर तक ही रहता है. जब असर खत्‍म होता है, तो शरीर फिर से ढीला पड़ जाता है और ऐसे में फिर से तंबाकू को लेने की क्रेविंग होने लगती है. इस तरह इंसान कब तंबाकू का आदी बन जाता है उसे प‍ता ही नहीं चलता.

तंबाकू का नशा छुड़ाने का तरीका

डॉ. रमाकान्‍त शर्मा कहते हैं कि लत कोई भी हो, छुड़ाना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन अगर आपने मन बना लिया है, तो मुश्किल कुछ भी नहीं होता. आप कुछ सामान्‍य से उपाय करके तंबाकू की लत को छुड़ा सकते हैं. यहां जानिए कि क्‍या करना होगा -

तंबाकू में निकोटीन पाया जाता है, निकोटीन आपके शरीर में विटामिन सी को खत्म करने का काम करता है. इससे तंबाकू की क्रेविंग बार-बार होती है. इसलिए अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करें. मौसमी, संतरा, अमरूद, कीवी, स्ट्राबेरी, आलूबुखारा और नींबू पानी वगैरह लें. जब भी आपको तंबाकू की क्रेविंग हो, आप विटामिन सी से भरपूर कोई भी चीज खा लें.

जिस वक्‍त आपको तंबाकू की क्रेविंग हो, आप उसके विकल्‍प के तौर पर दालचीनी का टुकड़ा मुंह में डाल सकते हैं. दालचीनी आपकी क्रेविंग को भी दूर करेगी और आपके माइंड को भी फ्रेश करने का काम करेगी. इसके अलावा आप सौंफ भी ले सकते हैं. ये भी आपका मूड बेहतर करेगी और क्रेविंग कम करेगी.

एक कप दूध आपकी दो सिगरेट को कम करवा सकता है. जब भी आपका मन सिगरेट या तंबाकू का हो,आप एक कप दूध ले लें. इससे काफी देर तक आपका कोई अन्‍य चीज को खाने का मन नहीं करेगा.

अदरक का एक चम्मच जूस शहद में मिलाकर लेने से भी तंबाकू की इच्छा समाप्त होती है. जब भी आपको तंबाकू या सिगरेट लेने की क्रेविंग हो, आप इसे ले सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6