World Hypertension Day 2025: क्‍यों साइलेंट किलर कहलाता है हाई बीपी! इसे कैसे कर सकते हैं कंट्रोल?

एक बार अगर हाई बीपी की बीमारी किसी के गले पड़ जाए तो कभी मरीज का पीछा नहीं छोड़ती. 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day) है. इस मौके पर यहां जानिए वो तरीके जिनसे आप हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं.
World Hypertension Day 2025: क्‍यों साइलेंट किलर कहलाता है हाई बीपी! इसे कैसे कर सकते हैं कंट्रोल?

हाई बीपी या हाइपरटेंशन (Hypertension) एक ऐसा नाम है, जिससे 10 में से 7 लोग परेशान हैं. इसके सीधेतौर पर कोई लक्षण नहीं होते, इसीलिए हाइपरटेंशन को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है. हाई बीपी हार्ट अटैक का भी कारण बन सकता है. एक बार अगर हाई बीपी की बीमारी किसी के गले पड़ जाए तो कभी मरीज का पीछा नहीं छोड़ती. लेकिन हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स की मानें तो अपनी लाइफस्‍टाइल में बदलाव करके आप इस बीमारी को कंट्रोल जरूर कर सकते हैं. 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day) है. इस मौके पर यहां जानिए वो तरीके जिनसे आप हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं.

हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये तरीके

1. 'क्लीवलैंड क्लिनिक' में छपी एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई व्‍यक्ति अपने वजन को कम करता है, रोजाना शारीरिक व्‍यायाम और हेल्‍दी डाइट के साथ इस बीमारी के रिस्‍क को काफी कम किया जा सकता है. इसके अलावा हाई बीपी की समस्‍या को नियंत्रित रखने के लिए नमक या सोडियम की मात्रा का कम इस्‍तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2. एक्‍सपर्ट की मानें तो हाई बीपी की सबसे बड़ी वजह बढ़ा हुआ वजन होता है. ज्यादा वजन की वजह से 'स्लीप एपनिया' की समस्‍या बढ़ती है, जो रक्तचाप की परेशानी को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है. इसलिए विशेषज्ञों की मानें तो अगर आपको हाई बीपी को नियंत्रित करना है तो सबसे पहले आपको अपने वजन को कंट्रोल करना चाहिए. इसके लिए रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट तक योग या ध्यान करना चाहिए.

3. इसके अलावा अपनी डाइट में मोटे अनाज, फल, सब्जियां और लो फैट वाली चीजों को डाइट में शामिल करें. वहीं शराब और सिगरेट वगैरह से भी परहेज करना चाहिए. ये चीजें हाई बीपी को ट्रिगर करने का काम करती हैं. इतना ही नहीं, हेल्‍थ एक्‍सपर्ट मानते हैं कि अगर रात की नींद पूरी ली जाए, तो भी इस समस्‍या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं.

4. इन सब उपायों के अलावा रात में सोने से पहले मोबाइल, टीवी या तेज रोशनी वाली चीजों से दूर रहें. खुद को स्‍ट्रेस से दूर रखें. ज्‍यादा से ज्‍यादा पॉजिटिव विचार मन में रखें. इसके लिए आप घर में किताबें या लेख वगैरह पढ़ सकते हैं. इसके अलावा आप शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज को भी नियंत्रित रख सकते हैं. डॉक्टरों का मानना है कि ये छोटे-छोटे मगर काम आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6