World Bicycle Day 2025: क्‍यों सेलिब्रेट किया जाता है ये दिन? साइकिल चलाने के फायदे जान लिए तो मन में नहीं रहेगा ये सवाल

International Bicycle Day 2025: जैसे-जैसे हमने साइकिल को भुलाया, हमारे लिए काफी समस्‍याएं भी बढ़ी हैं. सड़कों पर गाड़‍ियों की कतार ने वायु प्रदूषण को बहुत तेजी से बढ़ाया है, वहीं लोगों में फिजिकल एक्टिविटी की वजह से लोगों में सेहत से जुड़ी समस्‍याएं भी बढ़ी है. जानिए साइकिल चलाने के तमाम फायदे.
World Bicycle Day 2025: क्‍यों सेलिब्रेट किया जाता है ये दिन? साइकिल चलाने के फायदे जान लिए तो मन में नहीं रहेगा ये सवाल

Bicycle Day 2025: एक समय था जब लोग काफी लंबी दूरी को भी पैदल चलकर पूरा कर लेते थे. समय के साथ साइकिल का आविष्‍कार हुआ और लोग इसका इस्‍तेमाल करने लगे. साइकिल चलाने से एक तरह से पूरे शरीर की एक्‍सरसाइज हो जाती थी और किसी तरह का प्रदूषण वगैरह भी नहीं होता था. लेकिन धीरे-धीरे विकास और बढ़ा और बाइक, स्‍कूटर और कार आ गए. इसके बाद साइकिल का चलन खत्‍म सा हो गया.

आज के समय में अगर 500 मीटर की दूरी पर भी जाना हो तो लोग स्‍कूटर, बाइक या कार का इस्‍तेमाल करते हैं. लेकिन जैसे-जैसे हमने साइकिल को भुलाया, हमारे लिए काफी समस्‍याएं भी बढ़ी हैं. सड़कों पर गाड़‍ियों की कतार ने वायु प्रदूषण को बहुत तेजी से बढ़ाया है, वहीं लोगों में फिजिकल एक्टिविटी की वजह से लोगों में सेहत से जुड़ी समस्‍याएं भी बढ़ी है. साइकिल का महत्‍व बताने के लिए हर साल 3 जून को विश्‍व साइकिल दिवस मनाया जाता है. जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें.

कब हुई इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत

Add Zee Business as a Preferred Source

विश्‍व साइकिल दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2018 में की गई थी. अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व साइकिल दिवस मनाने का फैसला लिया और इसके लिए 3 जून का दिन तय किया गया. इसके बाद पहली बार 3 जून को 2018 को ये दिन सेलिब्रेट किया गया.

क्‍या है इसका मकसद

साइकिल वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का एक बेहतर तरीका है. इससे वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है क्योंकि इसे चलाने के लिए पेट्रोल या सीएनजी जैसे किसी ईंधन की जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही इसे चलाने से शरीर को अच्‍छा-खासा वर्कआउट करना पड़ता है. इससे कैलोरी बर्न होती है, हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पूरे शरीर का व्‍यायाम हो जाता है. लोगों को साइकिल की उपयोगिता बताने और रोजाना के काम में साइकिल का इस्‍तेमाल करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्‍य से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई.

रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने के फायदे

  • वजन कंट्रोल रहता है
  • मांसपेशियां मजबूत रहती हैं
  • डायबिटीज नियंत्रित रखने में मददगार
  • इम्‍युनिटी स्‍ट्रॉन्‍ग होती है
  • बीपी कंट्रोल रखने में मददगार
  • मेंटल हेल्‍थ पर भी सकारात्‍मक असर

दुनिया के तमाम देशों में मनाया जाता है साइकिल दिवस

जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साइकिल दिवस को 3 जून को मनाने की घोषणा की तो तमाम देशों ने इसका समर्थन किया. इसको लेकर एक कैंपेन चलाया गया था, जिसका 56 से ज्‍यादा देशों ने समर्थन किया था. आज दुनिया के तमाम देश इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन तमाम जगहों पर साइकिल के फायदों को लेकर सेमिनार किए जाते हैं. कई जगहों पर साइकिल रेस का आयोजन किया जाता है.

इन लोगों को बिना परामर्श नहीं चलाना चाहिए साइकिल

  • घुटनों की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी साइकिल नहीं चलानी चाहिए क्योंकि साइकिलिंग से समस्या बढ़ सकती है.
  • अस्थमा के मरीजों को देर तक साइकिलिंग नहीं करनी चाहिए वर्ना उन्हें सांस फूलने की समस्या हो सकती है. अगर करनी है तो डॉक्टर का परामर्श लेकर उनके निर्देशानुसार ही साइकिलिंग करें.
  • जिन्हें मिर्गी के दौरे आते हैं, उन लोगों को भी डॉक्टर की सलाह के बगैर साइकिलिंग करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि साइकिल चलाते समय अगर उन्हें दौरा आया तो दुर्घटना घट सकती है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6