&format=webp&quality=medium)
सावधान! इन गलतियों की वजह से फट भी सकता है गीजर, आप भी करते हैं इस्तेमाल तो सुधार लें ये आदतें
सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाना मुमकिन नहीं होता. ऐसे में पानी गर्म करने के लिए लोग या तो रॉड या गीजर का इस्तेमाल करते हैं. रॉड की अपेक्षा लोग गीजर को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं. लेकिन अगर आप गीजर को ऑन रखकर भूल जाते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें, क्योंकि इसके चलते गीजर फट भी सकता है और आपकी जान जोखिम में पड़ सकती है. साल 2022 अक्टूबर में ही हैदराबाद में गीजर फटने का एक मामला सामने आया था जिसमें एक शादीशुदा जोड़े की मौत हो गई थी. अगर आप भी गीजर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए.
ज्यादातर घरों में इलेक्ट्रिक गीजर लगे होते हैं. अगर इन गीजर को लंबे समय तक ऑन छोड़ दिया जाए तो गीजर गर्म हो जाता है और इसके कारण वो फट भी सकता है. दरअसल लगातार गीजर ऑन रहने से इसके बॉयलर पर दबाव पड़ता है और लीकेज की समस्या हो सकती है. दबाव बढ़ने से वो फट भी सकता है. बॉयलर फटने से कितना नुकसान होगा, इसका तो अनुमान नहीं लगाया जा सकता, लेकिन अगर बॉयलर लीक हुआ या फट गया तो करंट के कारण आपकी जान जरूर जा सकती है. इसके अलावा गीजर का वायर अगर कॉपर का नहीं है, तो भी फट सकता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें